ग्वालियर
कलेक्टर अनुराग चौधरी ने सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ लेखापाल मुकेश गौतम को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में लेखापाल गौतम का मुख्यालय विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डबरा कार्यालय रहेगा और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ लेखापाल द्वारा शब्दप्रताप आश्रम निवासी ज्योति बाखले के भुगतान में देरी की एवं लेखा संबंधी कार्यों में वित्तीय अनियमितता देखी गई है। इसे शासकीय कार्यों में लापरवाही मानते हुए कलेक्टर श्री चौधरी ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal