Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

संदिग्ध कश्मीरी के वाराणसी में पकड़े के बाद पुलिस हाइअलर्ट मोड पर, होटल, लॉज व धर्मशालाओं की निगरानी शुरू

 

ग्वालियर

वाराणसी में रोड-शो के दौरान एक संदिग्ध कश्मीरी के यूपी पुलिस व आरपीएफ द्वारा पकड़े जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पीएम का 6 मई को मेला ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। आईबी से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने शहर के होटल, धर्मशालाओं व लॉज की निगरानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही इबादतगाहों में स्थित सरायों पर पुलिस की नजर है, इनके स्टाफ व प्रबंधन को भी हिदायत दी गई है कि किसी व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने वायुसेना एयरबेस से लेकर सभा स्थल तक का रोड मैप तैयार कर लिया है। इसके साथ ही सभा स्थल पर भी सुरक्षा इंतजामों का खाका खींचा जा रहा है। पीएम की सुरक्षा के लिए दो हजार से अधिक जवानों को तैनात करने की संभावना जताई जा रही है।

कुलगामा का संदिग्ध युवक पकड़ा है यूपी पुलिस ने

26 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामांकन भरने से पहले वाराणसी में रोड शो किया था। इस दौरान आरपीएफ को इनपुट मिला था कि एक संदिग्ध कश्मीरी पीएम के रोड-शो पर नजर रख रहा है। साथ ही उसका मोबाइल दो बार ओपन हुआ। इसके बाद वाराणसी पुलिस व आरपीएफ ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से निकल गया। इसके बाद इंटेलिजेंस इसके पीछे लग गई। दूसरे दिन 27 अप्रैल को संदिग्ध को अयोध्या से पकड़ लिया गया। पकड़ा गया संदिग्ध जम्मू-कश्मीर के कुलगामा का रहने वाला है, उससे पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध कश्मीरी के पकड़े जाने के बाद पीएम की सुरक्षा के लिए नए सिरे से खाका खींचा जा रहा है।

तैयारियां शुरू, पुलिस बल का इंतजार

पीएम नरेंद्र मोदी का 6 मई को शहर में चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। पीएमओ से कार्यक्रम के संकेत मिलने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर व एसपी ने वायुसेना हवाई अड्डे से लेकर सभा स्थल तक प्रधानमंत्री को ले जाने के लिए मार्ग का निरीक्षण कर लिया है। लेकिन पुलिस ने अभी वीआईपी मार्ग ओपन नहीं किया है। लेकिन संभावना है कि पिंटो पार्क टंकी से बिरला हॉस्पिटल के सामने से सभा स्थल तक उन्हें ले जाया जाएगा। पुलिस ने इस मार्ग पर रहने वाले लोगों को सूचीबद्ध करना शुरू कर दिया है, इन लोगों को समझाइश दी जा रही है कि किसी अपरिचित व्यक्ति को अपने यहां पनाह नही दें। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस वीआईपी रूटों में ऐसे मकानों को चिन्हित कर रही है, जिनकी छतों पर हथियारबंद जवानों की तैनाती कराकर मार्ग की निगरानी कराई जा सके। वहीं स्थानीय खुफिया विभाग, आरपीएफ व जीआरपी को भी संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए अलर्ट किया गया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...