ग्वालियर-
शिवपुरी गुना शिवपुरी फोरलेन पर बसे बदरवास में बंधक बनाकर 25 लाख की डकैती को अंजाम दिया गया है। जबकि पोहरी शिवपुरी रोड के ग्राम सिंह निवास के हनुमान मन्दिर से 25 हजार कीमत का चांदी का छत्र भी चोरी हो गया। दोनों वारदात से सनसनी फैल गई है।
डकैती डालने वाले बदमाश 500 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण, 4 किलो चांदी लेकर भाग गए
बदरवास के एक शख्स के घर में देर रात कुछ बदमाश गेट तोड़कर दाखिल हुए और मकान मालिक के हाथ पैर बांधकर 500 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण, 4 किलो चांदी सहित 5 लाख की नगदी लूट ले गए। बदमाश संख्या में 8 से 9 थे और सब के मुंह पर कपड़ा लिपटा हुआ था। रास्ते के करीब आधा दर्जन सीसीटीवी में लुटेरों की तस्वीरें हुई कैद। इस मामले में बदरवास थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर डकैती की वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal