Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया में 9 और सलेमपुर में 6 का नामांकन खारिज*

– *मंगलवार को हुई स्कूटनी, मिली कमियों के आधार पर हुए निरस्त*

बलिया: लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को हुई। लोकसभा क्षेत्र बलिया के नामांकन पत्रों की जांच जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने की, जबकि लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के नामांकन पत्रों की जांच रिटर्निंग ऑफिसर मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने की। जांच के बाद मिली कमियों के आधार पर बलिया में नौ और सलेमपुर में छह नामांकन पत्र खारिज हुआ। इस प्रकार लोकसभा क्षेत्र बलिया में अब 10 उम्मीदवार और सलेमपुर में 15 उम्मीदवार बच गए हैं।
लोकसभा बलिया में भरे गए नामांकन पत्रों में दशवंत, शिवजी प्रसाद, अवधेश वर्मा, रामआशीष, अमरजीत यादव, लल्लन, पवन प्रकाश, सीताराम और हरेंद्र प्रसाद का नामांकन पत्र खारिज किया गया। वहीं सलेमपुर संसदीय सीट के लिए भरे गए नामांकन में प्रदीप कुमार, नियाज अहमद, रामदेव गुप्त, कृपा शंकर प्रसाद, पुष्कर राय और सुनील कुमार का नामांकन रद्द किया गया।
स्कूटनी के दौरान दोनों संसदीय सीट के नामांकन कक्ष में उम्मीदवार या प्रस्तावक मौजूद रहे। उनके समक्ष ही नामांकन पत्रों की जांच हुई। स्कूटनी के दिन भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी। कलेक्ट्रेट के दोनों मुख्य गेट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात थी। सिर्फ अधिकृत लोगों को ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...