
मनियर (बलिया) सरकार की मंशा के अनुसार शिक्षा क्षेत्र मनियर के प्राथमिक विद्यालय सरवारककरघटी के आंगनबाड़ी केंद्र पर अागनबाडी कार्यकत्री के तरफ से मंगलवार को गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई का कार्यक्रम किया गया जहाँ पर आधा दर्जन गर्भवती महिलाओं का गोद भराई की गई। गौरतलब हो कि शासन की तरफ से यह निर्देश है कि हर माह की 30 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं को गोद भराई का कार्यक्रम किया जाए इसके तहत प्राथमिक विद्यालय सरवार ककरघट्टी पर आधा दर्जन गर्भवती महिलाओं को अागनबाडी कार्यकत्रीयो ने फल मूल मिठाइयां व श्रृंगार का समान देकर व माँगलीक गीत गाकर गोद भराई की रस्म अदा की गई इस मौके पर प्रधानअध्यापक कमलेश कुमार सिंह, सहायक अध्यापक अतुल कुमार आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सुनीता तिवारी, संजू गुप्ता, शिक्षा मित्र जयप्रकाश, संजू यादव सहित रसोईया मौजूद रही।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal