
सिकन्दरपुर(बलिया) थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की देर शाम हुए सड़क दुर्घटना में एक बच्चा सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना ज्ञानकुंज एकेडमी के समीप उस समय हुई जब रजमलपुर परसिया थाना रसडा निवासी आनन्द उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी रिंकी उम्र 28 वर्ष व पुत्र राजवीर उम्र 2 वर्ष के साथ अपने ससुराल हुसैनपुर जा रहा था इसी दौरान बाइक के सामने नीलगाय आ गई और उससे टकराकर बाइक असंतुलित होकर पलट गई जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं दूसरी घटना भाटी चट्टी के समीप संडवापुर निवासी संजय मिस्त्री बाइक से अपने घर जा रहे थे इसी दौरान बरवा गांव निवासी झबरू उम्र 40 वर्ष के साथ टकराकर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद संजय मिस्त्री की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिवार के लोग उन्हें मऊ लेकर चले गए।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal