Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जननी सुरक्षा योजना में मिलने वाली राशि के लिए दर-दर भटक रहे हितग्राही,BMO पंकज सिंह ने फंड ना होने की कही बात

बढ़ता कारवाँ //सिंगरौली// राघवेन्द्र सिंह

खुटार:- खबर है सिंगरौली जिले से जहां गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के बाद जननी सुरक्षा योजना के तहत बच्चे के जन्म के बाद 1400 रुपए दिए जाने प्रावधान है वहीं प्रथम बच्चे पर ₹16000 देने का प्रावधान है लेकिन जिला चिकित्सालय अंतर्गत खुटार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अब तक दर्जनों हितग्राही सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि को पाने के लिए अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं आपको बता दें कि जब इस बारे में BMO डॉक्टर पंकज सिंह से बात किया गया उन्होंने बताया कि कोई भी फंड नहीं है पूरा फंड खत्म हो गया है और इसकी सूचना जिला कलेक्टर को कई बार दी गई है

लेकिन आज तक फंड न आने कारण हितग्राहियों को राशि देने में दिक्कत आ रही है लेकिन एक तरह से देखा जाए तो जहां खुटार चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज सिंह यह कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं कि फंड ना होने के कारण हितग्राहियो को राशि नहीं दी जा रही है लेकिन वही एक चौका देने वाला मामला सामने आया है जहां खुटार निवासी राकेश सोनी की पत्नी को एक वर्ष पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार में बच्ची हुई थी लेकिन पहले बच्चे पर 16000 रुपये दिए जाने वाली राशि हितग्राही को आज दिनांक तक नही मिली जबकि हितग्राही द्वारा पूरा कागजात खुटार स्वास्थ्य केंद्र में जमा किया गया था यैसा ही बहुत से मामले खुटार प्राथमिक चिकित्सालय द्वारा देखने को मिलती है और हितग्राही सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए खुटार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चक्कर काटते काटते अंत मे निराश होकर छोड़ देता है

वही आपको बता दें कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार में मीनू के नाम पर घोटाला उजागर हो रहा है नियमतः अस्पताल में भर्ती मरीजों को मीनू के अनुसार भोजन चाय नाश्ता आदि देने का प्रावधान है वही ओपीडी में आने वाले मरीजों को गुड़ आदि देने का भी नियम है लेकिन सूत्र बताते हैं कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार में मरीजों को चाय नाश्ता खाना कुछ भी नहीं दिया जाता

आगे की खबर में हम आपके सामने लेकर आएंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार में लाखों का घोटाला

www.badhatakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...