Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भीषण गर्मी पड़ते ही खिसका जलस्तर शास. कार्यालय एवं अन्य जगहों पर पीने का पानी की किल्लत।।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 25/04/2019

BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय के आसपास भीषण गर्मी के दिनों में जल स्तर नीचे खिसक जाने के कारण कई पर जगहों हैंडपंप व बोरवेल से पानी की जगह गर्म हवा उगल रहे हैं वहीं जिले का अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया मेन रोड राजकमल होटल के पास

आये हुये ग्रामीण अंचलों से उपभोक्ताओं का जमावड़ा लगा रहता है जहां पर पीने का पानी की व्यवस्था तक नहीं है और वहां पर एक नपानि सिंगरौली द्वारा हैंडपंप भी लगा है जो गर्म हवा उगल रहा है ऐसे में बैंक हितग्राही व राहगीर गला तर करने के लिये इधर – उधर भटकने को मजबूर हैं ।

इसी तरह हाल ही में कलेक्ट्रेट कार्यालय के बगल में स्थित नवागत तहसील सिंगरौली (शहरी) कार्यालय लग रहा है वहां पर एक भी हैंड पंप नहीं लगे न ही पीने की पानी की व्यवस्था की गयी है पेशी पर आये हुये हितग्राही पानी के लिये यहां – वहां भटकते नजर आते है ।

जिला चिकित्सालय बैढन परिसर में कुछ दोनों पहले दो नये कूलर वाटर लगे हैं जिसमें गरम पानी दे रहा है छत के ऊपर लगे टंकी का गर्म पानी पीने के लिये मजबूर है ।

वहीं पर आमजन बताते है लोकसभा – 2019 चुनाव का बाजार गर्म है सभी पार्टियों के नेताओ द्वारा घर – घर गाँव – गली तरह-तरह के चुनाव का प्रचार-प्रसार के साथ विकास की दावा करते नजर आ रहे हैं लोगों का कहना है कि अपने पक्ष में चुनाव प्रचार कर वोट लेने की बात करते नजर आ रहे हैं और बताते हैं कि जनता इसी तरह कई गांव में पानी के लिए तरस रहे हैं क्या पक्ष- विपक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं और कहते है कि कोई जीते कोई हारे जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है ।

*नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा प्रत्येक वर्ष गर्मी के दिनों में पूरे शहर में जगह-जगह प्याऊ खुलवाकर पीने का पानी का व्यवस्था की जाती है इस वर्ष भीषण गर्मी को देखते हुये अभी तक प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गयी है नपानि आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं कि लोगों को प्याऊ के माध्यम से गर्मी के दिनों में पीने का पानी उपलब्ध हो सके ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...