Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

लाखों हड़प कर फरार जैतल कंस्ट्रक्शन के संचालक वीरेन्द्र किया सरेंडर, 18 मामले हैं दर्ज

ग्वालियर।
 
शहर में कई जगह अपनी साइट बताकर लोगों से फ्लैट, डुप्लेक्स की बुकिंग कर लाखों हड़प कर फरार जैतल कंस्ट्रक्शन का संचालक पकड़ा गया है।  आरोपी वीरेन्द्र गुप्ता ने कोर्ट में सरेंडर किया। जहां से झांसी रोड थाना पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी लेकर पुलिस रिमांड पर लिया है। झांसी रोड थाना में आरोपी पर 6 मामले दर्ज है।
 
झांसी रोड थानाक्षेत्र स्थित हरिशंकरपुरम में जैतल कंस्ट्रक्शन का दफ्तर है। कंपनी का संचालक बिल्डर वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बीते 3 साल में शहर के कई हिस्सों में अपनी कंपनी के प्रोजेक्ट शुरू किए। रियल इस्टेट में आई मंदी के चलते एक भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया। बल्कि उसने लोगों को 6 महीने में फ्लैट, डुप्लेक्स बनाकर देने का झांसा देकर मोटी रकम उठा ली। जब 6 महीने गुजर गए तो यह लोगों ने दबाव डालना शुरू किया। जिस पर कंपनी के दफ्तर पर ताला लगाकर बिल्डर फरार हो गया। इसके चलते उस पर जिले के अलग-अलग थानों में 18 मामले धोखाधड़ी के दर्ज हुए हैं। जिनमें 6 मामले अकेले झांसी रोड थाना में दर्ज हुए हैं। अभी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। तभी बुधवार को बिल्डर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी के संरेडर की सूचना पर झांसी रोड थाना पुलिस कोर्ट पहुंची। उसकी गिरफ्तारी लेकर पुलिस रिमांड ली है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...