Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ग्वालियर रेंज में 5 लाख रुपए या अधिक की चोरी की घटनाओं को शहर मेंचिन्हित कर स्पेशल टीमें बनाकर ट्रेस करने के दिएनिर्देश- डीआईजी एसके पांडेय

ग्वालियर।
 
 
5 लाख रुपए या अधिक की चोरी की घटनाओं को शहर मेंचिन्हित कर स्पेशल टीमें बनाकर उनको ट्रेस करने के निर्देश डीआईजी ग्वालियर रेंज एसके पांडेय ने पुलिस अफसरों को दिए हैं। साथ ही लिस्टेड चोर गिरोह, चोरी का माल खरीदने व बेचने वालों को निगरानी में लेकर इस तरह की वारदातों को तत्काल रोकने के लिए कहा है। बैठक में पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने भी पुलिस अफसरों को वारंटी अभियान को तेजी से चलाने व वारदातों को रोकने अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
 
चोरी की वारदातों का जल्द खुलासा करने डीआईजी ग्वालियर रेंज ने अफसरों को दिए दिशा-निर्देश
 
– लोकसभा चुनाव देखते हुए अलर्ट रहने की सलाह
 
– डीआईजी ग्वालियर ने ली पुलिस अफसरों की बैठक
 
 
 
लोकसभा चुनाव और लागू आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए बुधवार को पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार एसपी ऑफिस में जिले के पुलिस अफसरों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में डीआईजी एसके पांडेय, एसपी ग्वालियर नवनीत भसीन ने शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और बड़ी चोरियों को चिन्हित कर जल्द उन्हें सुलझाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक थाना में जांच के लिए स्पेशल टीमें बनाने के भी निर्देश दिए। सम्पति संबंधी अपराध में पकड़े गए बदमाश के डोजियर भरवाने के भी आदेश दिए।
 
इसके अलावा बैठक में एससीएसटी एक्ट के जुड़े मामले, बच्चों व महिलाओं से जुड़े मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करने व पेंडिंग मामलो के जल्द निकाल के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही वारंटी अभियान, अवैध शराब, अवैध हथियार व नशे पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई करने के लिए कहा गया। बैठक में एसपी ग्वालियर नवनीत भसीन के अलावा एएसपी पकंज पांडेय, एएसपी अभिजीत रंजन, एएसपी सतेन्द्र सिंह तोमर, एएसपी सुरेन्द्र सिंह गौर उपस्थित थे।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...