ग्वालियर
डीडी मॉलफूलबाग स्थित के फूड कोर्ट में नायब तहसीलदार श्याम श्रीवास्तव को आयरन डोसा परोसने का मामला सामने आया है। दरअसल चीनौर के नायब तहसीलदार श्याम श्रीवास्तव यहां अपने दोस्तों के साथ डोसा खाने पहुंचे थे और जब डोसा थोड़ा खाया और अंदर देखा तो लोहे का टुकड़ा पड़ा दिखा। नायब तहसीलदार ने फूड कोर्ट प्रबंधन से शिकायत की तो स्टाफ ने पहले स्वीकारा नहीं,बाद में कहने लगे गलती से हो गया होगा। नायब तहसीलदार ने संभागायुक्त से लेकर कलेक्टर तक शिकायत की जिसके बाद फूड एंड सेफ्टी टीम ने मौके पर आकर सैंपलिंग की।

नायब तहसीलदार श्याम श्रीवास्तव ने बताया कि वे दोपहर में दोस्तों के साथ डीडी मॉल के फूड कोर्ट में खाना खाने गए थे। यहां डोसा मंगवाया तो उसमें लोहे का टुकड़ा आलू में पड़ा मिला। स्टाफ से शिकायत की तो वे मानने को तैयार नहीं हुए फिर बोले गलती से हो गया होगा। इस मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और एसडीएम मुरार पुष्पा पुषाम के निर्देश पर फूड सेफ्टी ऑफिसर रवि शिवहरे,लखनलाल कोरी व निरूपमा शर्मा पहुंची। यहां टीम ने जांच की और पनीर,ब्रेड और मैदा के सैंपल लिए। फूड टीम ने बताया कि किचिन में थोड़ी गंदगी भी पाई गई। इस मामले में नायब तहसीलदार लिखित शिकायत भी करेंगे।
ऐसे गिरना बताया टुकड़ा
फूड टीम को पड़ताल में पता चला कि कढ़ाई में तेल वाली चीजों को फ्राय करने में उपयोग होने वाला पलटा के हत्थे पर लोहे का टुकड़ा चढ़ा रहता है और वह टूटकर इसमें गिर गया। किचन स्टाफ ने ऐसा संभावित होना बताया।
गलती से हुआ होगा
फूड कोर्ट में आए दिन काफी लोग खाना खाने आते हैं। यहां सफाई भी मेंटेन की जाती है। नायब तहसीलदार इस क्षेत्र के भी नहीं थे। गलती से ऐसा हो सकता है,इश्यू बनाया जा रहा है। सैंपलिंग की गई है।
अमर अग्रवाल,फूड कोर्ट के व्यवस्थापक
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal