Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सैनिक की विधवा पत्नी ने मांगी इच्छा मृत्यु, कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम दिया आवेदन

ग्वालियर
बीएसएफ सैनिक पति की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति की लिए तीन साल से अधिकारियों के पास चक्कर काट रही पीड़िता ने सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता इच्छा मृत्यु के लिए राष्ट्रपति के नाम आवेदन लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची, लेकिन अधिकारियों की चुनावी कार्य में व्यस्त होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।
पीड़िता बिंदु महंत पत्नी छविदास महंत निवासी बीएसएफ सीनियर सेकंडरी स्कूल टीचर्स कॉलोनी टेकनपुर ने बताया कि उनके पति बीएसएफ सीनियर सेकंडरी स्कूल टेकनपुर में डांस टीचर के पद पर कार्यरत थे। 22 जुलाई 2015 को उनका निधन हो चुका है। पीड़िता ने बताया कि उनका एक 15 वर्षीय पुत्र है, जिसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी मेरे ऊपर ही है। उन्होंने बताया कि मैंने डीएलएड की शिक्षा प्राप्त की है, इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी गई। अनुकंपा नियुक्ति के लिए मैं तीन साल से चक्कर काट रही हूुं, लेकिन अभी तक अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली है। स्कूल प्रबंधन मुझे और अधिक परेशान करने के लिए टीचर्स कॉलोनी स्थित मेरे पति के मकान को जबरन खाली कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेरे पास भरण पोषण के लिए कोई भी आय का जरिया नहीं है। ऐसे में अगर क्वार्टर भी खाली करा लिया गया तो मैं आश्रयहीन हो जाऊंगी। मैं मदद के लिए कई बार प्रबंधन को आवेदन दे चुकी हूं लेकिन किसी ने भी मेरी पीड़ा को नहीं समझा। इसलिए मैं अपनी जीवन से तंग आ गई हूं और मुझे इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...