Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

युवक कोचांटा मारा, उसने बाहर सोते में सिर पर पत्थर पटककर मौत के घाट उतार गिरफ्तार

कबाड़ा बीनने आए युवक कोचांटा मारा, उसने बाहर सोते में सिर पर पत्थर पटककर मौत के घाट उतार गिरफ्तार
ग्वालियर-शिवपुरी ग्वालियर बायपास शिवपुरी स्थित मोटर गैराज के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में ही कर दिया है। रात के अंधेरे में गैराज के बाहर कबाड़ा बीनने आए युवक को व्यक्ति ने पकड़कर बिठा लिया फिर चांटा मारकर उसे भगा दिया। गैराज के बाहर सो जाने के बाद कबाड़ा बीनने वाला युवक फिर लौटकर आया और सिर पर पत्थर पटककर गोविंद विश्वकर्मा को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने घटना स्थल से शर्ट बरामद की और कबाड़ा बीनने वाले युवक को ढूंढकर पूछताछ की। आरोपी ने हत्या करना स्वीकार लिया है।
 
 
जानकारी के मुताबिक सीताराम विश्वकर्मा का ग्वालियर बायपास पर मोटर गैराज है जहां बस आदि की बॉडी बनाने का काम किया जा रहा है। आठ भाइयों में से एक गोविंद (36) पुत्र मंटूलाल विश्वकर्मा और दूसरा कन्हैया विश्वकर्मा मोटर गैराज के बाहर सोते हैं। फिजिकल थाना पुलिस को सोमवार की सुबह सीताराम की लाश मोटर गैराज के बाहर पड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस इस अनसुलझी हत्या की गुत्थी सुलझाने में दिन भर क्षेत्र में पूछताछ करती रही। फिजिकल टीआई अनीता मिश्रा ने अपनी टीम की मदद से छानबीन जारी रखी और देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया। आरोपी कबाड़ा बनने वाला रवि शाक्य (33) पुत्र नक्टूराम शाक्य निवासी संजय कॉलोनी निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
पहले पुलिस को हुआ भाई पर शक: गैराज गोविंद के साथ उसका भाई कन्हैया भी सोया था। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने कहा कि हम दोनों भाई पहले ही मर गए थे। मैं दोबारा लौटकर आ गया और यह नहीं आ पाया। इस पर पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने जब परिजन से बात की तो उन्होंने बताया कि इसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है और यह विक्षिप्त है। पुलिस ने जांच का फोकस दूसरों पर किया तो हत्या का आरोपी कबाड़ा बीनने वाला निकला।
 
शर्ट उतारी फिर चांटा मारकर भगाया : पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी रवि शाक्य ग्वालियर बायपास क्षेत्र में कबाड़ा बीनता था। सोमवार की तड़के 2.30 से 3 बजे के बीच रवि मोटर गैराज के बाहर आया तो गोविंद ने उसे पकड़ लिया और वहीं बिठा लिया फिर शर्ट उतरवा ली। गैराज के बाहर लोहे का सामान उठाकर ले जाने पर चांटा मारा और भगा दिया। बाद में गोविंद सो गया तो आरोपी फिर से लौटकर आया और उसने गोविंद के सिर पर पत्थर पटक दिया। पुलिस ने आरोपी की शर्ट व एक चप्पल भी घटना स्थल से बरामद की है।
 
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...