ग्वालियर।
राजस्व की दृष्टि से सत्र 2018-19 आबकारी महकमे के लिए अच्छा साबित हुआ है। बीते वर्ष में आबकारी महकमे ने ग्वालियर में ताबड़तोड़ शराब अड्डों पर दबिश देकर अवैध शराब, कच्ची शराब व काफी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री जब्त की है। साथ ही 564 विभिन्न प्रकरण में करीब 2 करोड़ रुपए की अवैध शराब, कच्ची सामग्री बरामद की है। जिनमें 32.58 लाख रुपए का अतिरिक्त राजस्व विभाग को मिला है। यह कार्रवाई वर्ष 2017-18 के मुकाबले काफी अच्छी रही है। आबकारी विभाग ने अपने वार्षिक आंकड़े भी जारी किए हैं।
2 करोड़ की अवैधशराब, 12 महीने में 4577 अड्डों पर दबिश,कच्ची सामग्री पकड़ी
आचार संहिता में की लगातार कार्रवाई
बीते सत्र 1अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 के बीच नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव और अभी लोकसभा चुनाव के लिए लागू आचार संहिता में आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जिसमें आबकारी विभाग ने जिले में 4577 प्रकरण अवैध शराब के दर्ज किए। इसमें 32.58 लाख का चालान कर अतिरिक्त राजस्व कमाया। इसके अलावा विशेष कार्रवाई में 564 प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 1100 लीटर देशी शराब, 5620 लीटर अंग्रेजी शराब, 10062 लीटर हाथ भट्टी शराब, 170893 लहान जब्त किया।
377 करोड़ का टारगेट वसूल किए 390
ग्वालियर जिले में 46 समूहों में 112 शराब दुकाने हैं। इनमें 74 देशी शराब और 38 दुकाने अंग्रेजी शराब की हैं। गत वर्ष 2018-19 के लिए इन दुकानों से राजस्व का टारगेट 377 करोड़ रुपए का रखा गया था। वर्ष के अंत तक यह आबकारी महकमे ने टारगेट से 13 करोड़ अधिक 390 करोड़ तक राजस्व जमा किया है। जो अनुमान से ज्यादा था।
जिले में वैध से ज्यादा अवैध करोबार
यह बात भी किसी से नहीं छुपी है कि जिले सहित ग्वालियर-चंबल अंचल में शराब के वैध कारोबार से अधिक अवैध कारोबार है। इतना ही नहीं शराब का अवैध कारोबार करने वाले माफिया राजनीतिक लोगों के बीच अच्छी पैठ रखते हैं। ऐसे में लगातार कार्रवाई जारी रखना भी आबकारी विभाग के लिए चुनौती था।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal