Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भानजे की शादी में गया था परिवार, चोर ताले चटकाकर ले गए जेवरात-नकदी

ग्वालियर-
शादी में शामिल होने गए किसान के घर के ताले चटकाकर चोर जेवरात-नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने मकान मालिक के कमरों का भी ताला तोड़कर गहने चोरी किए हैं। वारदात रात गोसपुरा नंबर एक की है। चोरी का पता दोपहर चला है। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
 
उपनगर ग्वालियर के गोसपुरा नंबर एक जानकी दास की बगिया निवासी विष्णु राजपूत के मकान में किसान महेश पटेल किराए से रहते हैं। मकान मालिक भोपाल में नौकरी करते हैं और 10 से 15 दिन में चक्कर लगाते हैं। दूसरी मंजिल पर मकान मालिक का समान रखा है। पहली मंजिल पर किसान का परिवार रहता है। महेश पटेल अपने भानजे की शादी में झांसी गुरसराय गए थे। मकान सूना था और क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह को इसकी भनक थी। चोर गिरोह ने सूने मकान के ताले चटकाकर धावा बोल दिया। चोर अंदर दाखिल हुए और अलमारी का लॉक तोड़कर 20 हजार रुपए नकद, करीब 4 तोला सोना, आधा किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही मकान मालिक विष्णु राजपूत के कमरों के ताले चटकाकर अलमारी से जेवर-नकदी चोरी कर ले गए। पड़ोसियों ने जब गुरुवार दोपहर ताले टूटे देखे तो पास ही रहने वाले महेश के रिश्तेदार पंकज चौधरी को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और चोरी की घटना देखकर मकान मालिक के भाई वीरेन्द्र राजपूत को सूचना दी। साथ ही पुलिस को घटना से अवगत कराया। ग्वालियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...