Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

वाट्स एप पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला वीडियो कासिम खान ने डाला, 1 साल की जेल

ग्वालियर- भिंडमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला वीडियो वाट्स एप ग्रुप पर डालने वाले एक युवक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एक साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
एडीपीओ इंद्रेश कुमार प्रधान ने बताया कि सात अप्रैल 2018 को अभय प्रताप सिंह ने शहर कोतवाली में आवेदन दिया कि वाट्स एप ग्रुप चंबल टाईगर बॉयस, जिसमें 107 सदस्य हैं। इस ग्रुप में शाम 5.30 बजे मोबाइल नंबर 7440906755 द्वारा एक अश्लील वीडियो डाला गया है। इस वीडियो में माता के भजन के साथ एक महिला की अश्लील फोटो दिखाई जा रही है जिस कारण मेरी एवं ग्रुप के अन्य सदस्यों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। इस पर कोतवाली पुलिस ने उक्त मोबाइल नंबर चलाने वाले कासिम खान (25) पुत्र लतीफ खान निवासी सुभाष नगर के खिलाफ केस दर्ज किया। साथ ही प्रकरण न्यायालय को सौंपा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कासिम को दोषी पाते हुए उसे एक वर्ष की कारावास की सजा सुनाई है।
फरियादी ने पलटे बयान, साक्ष्यों के आधार पर मिली सजा
फरियादी तथा स्वतंत्र साक्षीगण द्वारा न्यायालय के समक्ष अपने बयान से पलट गया। लेकिन अभिलेख पर उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्य एवं विवेचना अधिकारी के प्रमाणित साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने कासिम को सजा सुना दी। अभियुक्त इस प्रकरण में गिरफ्तारी दिनांक 9 अप्रैल 2018 से निर्णय दिनांक तक न्यायिक अभिरक्षा में ही रहा है। इस दौरान उसके द्वारा कई बार जमानत का आवेदन दिया गया। लेकिन वह जमानत पर नहीं छोड़ा गया।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...