ग्वालियर
विवाहित महिला ने ट्रांसपोर्ट नगर में फिनायल पीकर जान दे दी। उसने तीन दिन पहले फिनायल पीया था, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। आज सुबह महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। बहोड़ापुुर थाना पुलिस मर्ग कायम कर आत्महत्या का कारण पता लगाने जांच कर रही है। वहीं मृतका के मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

ड्रायवरी करने वाला रूप सिंह प्रजापति ट्रांसपोर्ट नगर में पत्नी मिथलेश व तीन बच्चों के साथ किराये से रहता है। वहीं रूप सिंह का परिवार मोतीझील पर रहता है, उसके चार भाई हैं। उसका कहना है कि चार परिवारों के लिए एक घर में जगह कम पड़ रही थी, इसलिए किराये के मकान में रहता है। रूप सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को वह किसी काम से ट्रांसपोर्ट नगर गया था। दो बच्चे, दादी के यहां गये थे, घर में मिथलेश के अलावा 10 साल की बच्ची थी। अचानक मिथलेश ने फिनायल पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। इलाज के दौरान आज सुबह मिथलेश की मौत हो गई। मिथलेश की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग आ गये। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal