ग्वालियर – नगर निगमने मीनाक्षी होटल ,सराफा बाजार मेंलड्डूवाला के तलघर में कराई पार्किंगकराई
नगर निगम के असिस्टेंट सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में मदाखलत और पुलिस टीम नई सड़क स्थित मीनाक्षी होटल पहुंची। टीम को देखकर होटल मालिक ने खुद ही नीचे बनी दीवारों को गिरवाने और शटर हटाने का काम कराया। हालांकि होटल मालिक ने पार्किंग शुरू करने के लिए समय मांगा, लेकिन निगम की टीम ने तत्काल तलघर खाली कराने को कहा। इसके बाद तुड़ाई कराकर पार्किंग शुरू कराई गई।
इस कार्रवाई के बाद निगम की टीम सराफा बाजार में पहुंची। यहां पर लड्डूवाला की भट्टी को तोड़कर पार्किंग बनाने को कहा गया। उसने शटर को हटाने के लिए एक दिन का वक्त मांगा। टीम ने उसे समय दे दिया है। यदि वह रविवार तक वह शटर को नहीं हटाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal