ग्वालियर-
अशोकनगर मेंशादीविवाह करने के झांसे में दलालों की ठगी के शिकार एक युवक को अब जेल की हवा खाना पड़ रही है। तरावली निवासी एक युवक से 60 हजार रुपए लेकर उसके पड़ौसी गांव के दो लोगों ने झारखंड से युवती लाकर उससे शादी करवा दी। दो माह बाद ही झारखंड से आई पुलिस युवती सहित युवक को अपने साथ ले गई है। फिलहाल देहात थाना में किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं हो सकी है।

तरावली निवासी विजय अहिरवार के पिता गुड्डा ने बताया कि धतूरिया निवासी किशन और मेहरबान सिंह ने उन्हें लड़की को कुंवारी बताते हुए उनके पुत्र से विवाह करवा दिया था। 4 माह से सब ठीक था लेकिन अचानक झारखंड से आई पुलिस उनके पुत्र सहित बहु को ले गई। पिता के मुताबिक चंद्री थाना जगदलपुर निवासी लड़की के पिता नागू महतो और उसके भाई सोना की रजामंदी से विवाह हुआ था। लेकिन युवती का पहला पति था जिसकी उनको जानकारी नहीं थी। कुछ दिन पहले जब युवती ने फोन चालू किया तो उसके पति ने उससे पता पूछा और पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने देहात थाना प्रभारी के साथ तरावली गांव में दबिश देते हुए विजय सहित युवती को पकड़ा और झारखंड ले गई। परिजनों ने उनके पुत्र को फंसाने वाले दलालों पर कार्रवाई की मांग की है।
पहले भी हो चुके हैं मामले- अन्य प्रांतों से युवतियों को लाकर शादी करने के मामले पहले भी हो चुके हैं जिनमें कुछ दिन बाद युवतियां घर गृहस्थी का सामान लेकर फरार हो चुकी हैं। लेकिन यह अलग मामला हैं जिसमें पैसे लेने के बाद युवती के पति की शिकायत पर पुलिस विवाह करने वाले युवक को साथ ले गई है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal