ग्वालियर- जीवाजी यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला नेरिजल्ट में देरी को लेकर प्रभारी रजिस्ट्रार आईके मंसूरी को नोटिस जारी किया है।
कुलपति ने कहा है कि रिजल्ट रविवार तक देना है, यदि और देरी होती है तो जिम्मेदारी आपकी भी होगी। कुलपति के नोटिस के बाद प्रभारी बीएड तीसरे सेमेस्टर के अलावा 9 पीजी कोर्स के रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिए गए।
कुलपति ने कहा है कि रिजल्ट रविवार तक देना है, यदि और देरी होती है तो जिम्मेदारी आपकी भी होगी। कुलपति के नोटिस के बाद प्रभारी बीएड तीसरे सेमेस्टर के अलावा 9 पीजी कोर्स के रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिए गए।बीए-बीएससी पांचवें सेमेस्टर की कॉपी दोबारा खुलवाई : एजेंसी ने बीए और बीएससी का रिजल्ट 3 अप्रैल को देने का वायदा किया था लेकिन दोनों ही कोर्स 4000 से ज्यादा छात्रों का डाटा नहीं मिला। आनन-फानन में कॉपी खुलवाई गईं अौर फ्लैप से डाटा इकट्ठा किया तब रिजल्ट तैयार करवाया गया।
बीएड तीसरे सेमेस्टर में सिर्फ 25 छात्र फेल: बीएड तीसरे सेमेस्टर में 5739 छात्रों में से 5509 छात्रों का रिजल्ट घोषित किया गया है। 5269 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। सिर्फ 25 छात्र फेल हुए हैं। 215 छात्रों की एटीकेटी आई है। रिजल्ट 95.64% रहा।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal