Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गांधी रोड सर्किट हाउस में मिली गंदगी इंजीनियरों सहित 6 को नोटिस

ग्वालियर। सर्किट हाउस में साफ-सफाई , साज सज्जा में कमी पर कलेक्टर अनुराग चौधरी ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों को नोटिस दिए हैं।
उन्होंने गांधी रोड सर्किट हाउस पर तैनात 21 कर्मचारियों का हिसाब भी पूछा है कि वे क्या करते हैं और उनका वेतन कौन आहरित करता है। उल्लेखनीय है कि 3 अप्रैल को गांधी रोड सर्किट हाउस पर प्रमुख सचिव राजस्व मनीष रस्तोगी कुछ समय के लिए पहुंचे थे। तब सर्किट हाउस में कई तरह की अव्यवस्थाएं मिली थीं।
गांधी रोड सर्किट हाउस की व्यवस्थाएं कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी ग्वालियर संभाग-1 बीएस गुर्जर व जंग बहादुर सिंह कुशवाह सहायक यंत्री के पास है। इनकी देखरेख में 21 से ज्यादा उपयंत्री, समय पालक व अन्य कर्मचारी काम करते हैं। प्रमुख सचिव राजस्व श्री रस्तोगी के ग्वालियर आने से एक दिन पहले क्षेत्र के एसडीएम अनिल बनवारिया ने कार्यपालन यंत्री श्री गुर्जर को उनके दौरे की सूचना भी दी थी। इसके बाद भी वहां पर व्यवस्थाएं ठीक नहीं की गईं। हालात यह थे कि जो स्टाफ ड्यूटी पर था, वह ड्रेस में भी नहीं था।
कलेक्टर ने कहा, उन्होंने कार्यपालन यंत्री श्री गुर्जर, सहायक यंत्री श्री कुशवाह के अलावा उप यंत्री रवि गुप्ता, समय पालक दशरथ सिंह सिकरवार, महेंद्र सक्सेना, अलका गोरे को नोटिस दिए हैं। इनसे पूछा गया है कि जो 21 कर्मचारी वहां पर तैनात हैं, वे कब से काम कर रहे हैं। उनका वेतन किस अधिकारी द्वारा निकाला जाता है। श्री चौधरी ने कहा, सूचना देने के बाद भी सर्किट हाउस पर कमियां मिलना गंभीर है। इससे साफ जाहिर होता है कि सभी अधिकारियों ने विभाग द्वारा उन्हें सौंपे गए दायित्व का ठीक से पालन नहीं किया।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...