ग्वालियर- पुलिस सीएसपी महाराजपुरा के नाम पर शराब माफिया से रिश्वत मांगने वाले प्राॅपर्टी डीलर विनय उर्फ भूरा पुत्र उदय सिंह भदौरियाै को पुलिस ने पकड़ा है। वह लंबे समय से यह काम कर रहा था। अपने क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के आसपास खड़े होकर सेल्फी ले लेता था और इसे सोशल मीडिया पर डालकर अपना रौब गांठता था। वह कई लोगों से तो यह तक कहता था कि वह हजीरा थाने के गुंडा स्कवॉड में है। पुलिस ने रुपए मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद उसे पकड़कर एफआईआर दर्ज कर ली है।
हजीरा का रहने वाला रवि तोमर अवैध शराब का काम करता है। न्यू कॉलोनी नंबर 1 का रहने वाला विनय भदौरिया उससे अवैध वसूली करता था। कुछ दिनों पहले उसने कॉल कर सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया के नाम पर उससे रुपए मांगे। जब शराब माफिया ने कहा कि वह उसे रुपए क्यों दे,ताे वह बोला कि सीएसपी की वसूली वही कर रहा है। रुपए को लेकर लंबी बातचीत हुई। यह रिकॉर्डिंग रवि ने वायरल कर दी। सीएसपी के संज्ञान में आते ही उन्होंनेविनय को गिरफ्तार कराया।
रिकॉर्डिंग के साथ एक फोटो भी वायरल हुई, जिसमें आरोपी डीएसपी अजीत चौहान की बर्थडे पार्टी में सेल्फी ले रहा है। इसमें एसडीओपी देवेंद्र सिंह कुशवाह भी खड़े हुए हैं। जब एसडीओपी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह उसे नहीं जानते। यह भी नहीं पता कि उसे किसने बुलाया।
फोन पर डीजल मांग रहा था सिपाही, ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने किया निलंबित
हजीरा थाने के लिए फोन पर किसी से डीजल मांगते हुए सिपाही रामौतार तोमर का ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब यह ऑडियो एसपी नवनीत भसीन के पास पहुंचा तो उन्होंने तत्काल उसे निलंबित कर दिया। साथ ही सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया को इस मामले की जांच सौंप दी है। ऑडियो में रामौतार तोमर किसी से कह रहा है कि टीआई साहब को रीवा जाना है, इसलिए डीजल की व्यवस्था करनी है। इस पर सामने वाले ने जबाव दिया, हम हर महीने रुपए देते हैं, अब डीजल क्यों दें।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal