बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन सीधी / सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी – काम. संजय नामदेव का तूफानी जनसंपर्क शुरूआत आज सीधी जिले के चुरहट –

पतेरी- बड़ौरा – सेमरिया घाटी मझौली में जनसंपर्क किया गया जहां पर बताया गया कि भाजपा और कांग्रेस से त्रस्त लोग भारी मात्रा में उत्साहित दिखे और इस बार के चुनाव में दोनों दलों को सत्ता से बाहर कर वामपंथी उम्मीदवार काम. संजय नामदेव को विजयी बनाने का आशीर्वाद दिया ।

आज जनसंपर्क के दौरान मध्य प्रदेश नामदेव समाज विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष – राजेंद्र नामदेव, महामंत्री – सरोज बाला नामदेव, उपाध्यक्ष – रमाशंकर नामदेव, शहडोल व सीधी से सुनीता नामदेव, अजय नामदेव, आनंद पाण्डेय, राजेश विश्वकर्मा, मनोज नामदेव, चुरहट – लीलामन नामदेव, राजेश नाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal