Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कैलादेवी माता दर्शन को गए श्रद्धालुओं का वाहन टौंक के पास पलटा, तीन की मौत, 30 घायल

ग्वालियर -शिवपुरी पोहरी के चार गांव से राजस्थान में कैलादेवी माता दर्शन को गए श्रद्धालुओं का वाहन टौंक जिले के नयागांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में तीन की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए।
पोहरी के ग्राम दुल्हार, गौंदरी, सुजरमा, गाजीगढ़ से दो अलग-अलग जत्थे करौली रवाना हुए थे। पहला जत्था 6 दिन पहले पैदल रवाना व दो दिन पहले एक लोडिंग वाहन में दूसरा जत्था कैलादेवी पहुंचा।
दर्शन के दौरान जब एक ही इलाके के लोग मिले तो तय हुआ कि इसी लोडिंग वाहन से सब वापस लौटेंगे। ये लोग जब पोहरी लौटने से पहले श्रीजी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे।
टौंक के नयागांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भोले शर्मा पुत्र हरिचरण शर्मा (35) साल, गोपाल ओझा पुत्र परसादी ओझा (50), विनोद उर्फ कल्ला पुत्र कल्याण सिंह धाकड उम्र (50) सभी निवासी दुल्हारा की मौत हो गई। घायलों को टौंक अस्पताल लाया गया। कुछ की गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बताया गया कि पिकअप वाहन में 50 से ज्यादा लोग सवार थे।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...