राजकुमार सिंह/सोनभद्र ब्यूरो।।
हिम्मत समाचार/सोनभद्र/शक्तिनगर/नौरात्रि के पहले दिन एकम ज्वालादेवी शक्तिनगर में श्रद्धालुओं की भारी भरकम भीड़ उमड़ी।।आप को बता दे की हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ज्वालादेवी मन्दिर में दूर दराज से आने वाले भक्तो की काफी भीड़ देखने को मिली ये मन्दिर सोनभद्र जिले के शक्तिनगर में इस्थित है वैसे तो सालो भर यहाँ भक्तो का आना जाना लगा रहता है लेकिन नौरात्रि के समय यहाँ का दृश्य देखने योग्य होता है ।

मंदिर पर स्थित पुजारियो से बात चित में ये सामने आया की चुनाव के चलते हर वर्ष की भाँति इस वर्ष कुछ भक्तो की भीड़ कम देखने को मिला ।।तथा मंदिर के समीप इस समय मेला का भी आयोजन होता है जहाँ दूर दूर से ब्यपरि आते है तथा बच्चों के लिए झूला ,मौत का कुँआ ,सर्कस, जादू जैसे भी स्टाल लगते रहे है।।

की जाती है कलश की स्थापना।।
माँ ज्वालादेवी मंदिर में भक्तो द्वऱा हर वर्ष नवरात्रि के समय अपने अपने कलश की स्थापना करायी जाती है जिसे पूजा पाठ वही के पुजारियो द्वऱा सम्पन्न कराया जाता है।।।

वहीँ पर शक्तिनगर पुलिस की भी भूमिका सुरक्षा ब्यवस्था में अहम् रहती जब भी यहाँ कोई नौरात्रि जैसा आयोजन होता है शक्तिनगर पुलिस वर्दी ही नही हमदर्दी भी की तर्ज पर रातो दिन डटे रहते है।।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal