ग्वालियर-
4 माह के लंबे इंतजार के बाद आखिर कार डाकघर को एलईडी बल्व की खेप मिल गई है। बीते रोज एलईडी बल्व की मांग की पूर्ति करते हुए उपलब्धता करवाई गई। पिछले चार माह से बल्वों का इंतजार किया जा रहा था। डाकघर में बल्व उपलब्ध होने का पता लगते ही बल्व खरीदारों व खराब बल्वों को वापस करने वालों की लंबी कतार लग गई।
आधारकार्ड बनाने का काम फिर हुआ शुरू-
बाड़ा स्थित डाकघर में पिछले तीन दिन से आधार कार्ड बनाने का काम बंद था। जिसे फिर शुरू कर दिया गया है। डाकघर के अधिकारी बृजेश शर्मा ने बताया कि यूएआईडी पोर्टल से ही सिस्टम का कनेक्शन रिजेक्ट हो गया था। जिसे बीते रोज सही करवा लिया गया है। अब सुचारू रूप से आधार कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal