बड़वानी-
स्वामी अमूर्तानंदगिरि न्यास द्वारा जिला मुख्यालय में गुरुवार रात में डॉ. हेडगेवार स्मृति व्याख्यानमाला आयोजित की गई। इसमें दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कु लश्रेष्ठ ने धारा 35-ए को लेकर कहा कि कश्मीर में 14 मई 1954 को लगी धारा 35-ए फ्रॉड है। नेहरू ने दबाव में आदेश करवाया था। कश्मीर जो कि देश का मस्तक है, उसी में कैं सर है तो देश ठीक कै से रहेगा। कश्मीर के युवा वर्ग की देश विरोधी हरकत को उनका भटकाव, बचपना व बेरोजगारी से बचाव करते हैं, लेकि न क्या बेरोजगारी देश के अन्य राज्यों में नहीं है। कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार व बांग्लादेशी रोहिंग्या को शरणार्थियों पर भी दुख व्यक्त कि या। विश्व मे आतंकवाद सभी परेशान हैं। सभी को डटकर मुकाबला करना होगा।
कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री के बयान को देशविरोधी बताते हुए कु लश्रेष्ठ ने कहा कि धारा 35-ए को हटाने पर कश्मीर में तिरंगा उठाने वाला नहीं मिलेगा पर देश की देशभक्त जनता की चुप्पी पर प्रश्न खड़े कि ए। देश विरोधी चुनाव में वादे करना सत्ता प्राप्त करने के लिए देश की सुरक्षा से समझौता गलत है। व्याख्यान में आगे कहा कि आजादी के 72 साल बाद भी हालत वैसे ही हैं। कोई परिवर्तन नहीं हुआ। न व्यवस्था और न कानून बदला है, लेकि न 2014 में गलती से बटन दब गया और एक जिन्न निकला। इसके आगे जिन्ना के लोग रो रहे हैं। देश के आंतरिक सुरक्षा को लेकर सभी को चिंता करना होगी। अगली पीढ़ी को सच बताना होगा।
सुप्रीम कोर्ट राम मंदिर के स पर देरी कर रहा
राम मंदिर मसले को लेकर कु लश्रेष्ठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट राम मंदिर के स पर देरी कर रहा है, लेकि न आतंकी के लिए रात में कोर्ट खुलवाया जाता है। हिंदू त्योहारों पर जैसे दही हांडी कि तनी ऊंची हो, गणेश मूर्ति की लंबाई क्या हो, सबरीमाला मंदिर पर तत्काल बेवजह निर्णय क्या ठीक है? जनता का न्याय पर से विश्वास न उठे वर्ना वह सड़क पर न्याय करेगी। अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त प्रो. ओपी यादव व समिति अध्यक्ष आनंद गुप्ता मौजूद थे। परिचय संतोष भावसार व स्मृति चिन्ह रवि कु लकर्णी व भगवान सेप्टा ने प्रदान कि या। स्वागत धनंजय सिंह, संजय चौहान व अमित शर्मा ने कि या। संचालन निशा गुप्ता व दिलीप जोशी ने कि या। कार्यक्रम में विजय यादव, मनीष पुरोहित, संजय यादव, डॉ. चक्रेश पहाड़िया, श्रीराम यादव, महेश वैष्णव, कु ंदन शर्मा, संगीता लोह, श्याम नाईक, कमलेश बागुल, श्याम शर्मा, लक्ष्मण अलावे, मनीष जैमन, रितेश जोशी, जितेंद्र निकु म आदि गणमान्यजन व युवा मौजूद थे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal