ग्वालियर
गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) डिपार्टमेंट में दतिया जिले में पदस्थ राज्य कर अधिकारी विवेक गौड़ ने ग्वालियर में एक ट्रक को ई-वे बिल की गड़बड़ी के आरोप में पकड़कर अपनी पत्नी स्वाति पाठक के तपोवन स्थित बंगले के बाहर खड़ा करा दिया। स्वाति यहां रेंजर हैं और वन विभाग के तपोवन परिसर में रहती हैं।

यहां से सिर्फ 1100 मीटर की दूरी पर झांसी रोड थाना है और नियम के मुताबिक जब्ती के वाहन को थाने में या पर्याप्त सुरक्षा के बीच खड़ा कराया जाना चाहिए। श्री गौड़ तपोवन को सुरक्षित सरकारी परिसर बता रहे हैं, जबकि जीएसटी विभाग के अफसरों व तपोवन के ही वनपाल से लेकर सीसीएफ तक को इसकी जानकारी नहीं है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal