ग्वालियर-
बाजार खरीदारी करनेजा रही नवविवाहिता को लिफ्ट देकर पूर्व परिचित एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। घटना 31 मार्च शाम 7 बजे बारादरी चौराहा मुरार की है। घटना की शिकायत पीड़िता ने मुरार थाना में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
उपनगर मुरार के फूटी कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय नवविवाहिता 31 मार्च शाम को खरीदारी करने के लिए सदर बाजार मुरार आई थी। अभी वह बारादरी चौराहा के पास पहुंची ही थी कि तभी उसे उसका पूर्व परिचित डबरा निवासी गोविंद सिंह मिल गया।
उसने बाइक पर लिफ्ट के लिए कहा। महिला उसके साथ बैठ गई। बाइक सवार उसे बाजार की तरफ न ले जाते हुए अपने गांव की तरफ ले गय। यहां किसी सूनसान जगह पर ले गया। जब महिला ने विरोध जताया तो उसे पति की हत्या करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं यह बात किसी अन्य से कहने पर तेजाब से मुंह बिगाड़ने की धमकी भी दी। डरी-सहमी महिला घर लौट आई।
हिम्मत कर पति को सारी बात बताई। इसके बाद मुरार थाना पहुंचे और शिकायत की।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal