ग्वालियर | संभाग स्तर के सात अफसरों को संभाग आयुक्त महेश चंद चौधरी ने नोटिस जारी किए हैं। इनमें से पांच अफसरों पर आरोप है कि वे बुलाने के बाद भी बैठक में नहींं पहुंचे।
com mc choudhri
com mc choudhriदो अफसरों को दो-दो वेतनवृद्धि रोकने के इसलिए नोटिस जारी हुए हैं कि उन्होंने खरीद केंद्रों पर चौकस व्यवस्था नहीं की। जिन्हें नोटिस दिया गया है, उनमें वेयर हाउस के महाप्रबंधक आरएन वर्मा, विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक द्वारिका प्रसाद अहिरवार, सीई लोक निर्माण विभाग आरएल भारतीय, मुख्य अभियंता जल संसाधन एमएस डाबर, मुख्य अभियंता पीएचई पीके अदयान, संयुक्त पंजीयक सहकारिता एसएन कोरी व क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम अश्विनी रावत शामिल हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal