Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जेयू अव्यवस्था -जवाब से अधिकारी आए सकते में, परिणाम के लिए 30 तक का मांगा समय

 
ग्वालियर- जीवाजी विश्वविद्यालय का परीक्षा परिणाम तैयार करने वाली फर्म के जवाब को देख अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए है। परिणाम तैयार करने वाली फर्म ने सभी परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए 30 अप्रैल तक का समय मांग लिया है। अलवत्ता अधिकारियों से हुई मौखिक चर्चा में यह दावा जरूर किया है कि वह बीए, बीएसएसी व बीकॉम के शेष परिणाम को दो दिन में सौंप देंगे।
जीवाजी विश्वविद्यालय कुलसचिव ने 2 अप्रैल को परीक्षा परिणाम तैयार करने वाली नागपुर की फर्म माइक्रो-प्रो को एक नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में कंपनी को चेताया गया था कि उसने वायदे के अनुसार 31 मार्च तक परीक्षा परिणाम नहीं सौंपे है। इसके साथ ही यह भी बताया था बी.कॉम पंचम सेमेस्टर का जो परिणाम दिया भी है वह विसंगतियों से भरा और आधा-अधूरा है। मामले में फर्म को 4 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक अपना पक्ष रखने का समय दिया था।
 
जवाब गोलमोल
 
माइक्रो-प्रो कंपनी की ओर से जो जवाब आया, उसमें इस बार शेष सभी परीक्षा परिणामों को घोषित करने के लिए 30 अप्रैल तक का समय मांगा गया है। कंपनी ने इसमें यह खुलासा नहीं किया है कि वह कब-कब किस परीक्षा का परिणाम घोषित करने के लिए जेयू के अधिकारियों को सौपेगी। कंपनी के इस जवाब को देख अधिकारी सकते में आ गए।
 
डीसीडीसी से चर्चा में किए अलग दावे
 
मामले को लेकर जब डीसीडीसी प्रो.डीडी अग्रवाल ने फर्म के प्रतिनिधियों से जवाब के मायने पूछे तो फर्म ने नई कहानी बताई। फर्म का कहना था कि वह बीए का परिणाम तैयार हो चुका है। रात में मेल के जरिए जेयू अधिकारियों को भेज देंगे। बीएससी का भी परिणाम दे देंगे। बी.कॉम के आधे-अधूरे परीक्षा परिणाम को लेकर फर्म का कहना था कि वह पहले नियमित छात्रों का, उसके बाद प्रायवेट, फिर एक्स व एटीकेटी का परिणाम तैयार करेगी।
 
कुलसचिव को बता दिया है सब
 
परीक्षा परिणाम तैयार करने वाली फर्म ने पहले सभी प्रमुख परिणाम 31 मार्च तक, शेष परिणाम 5 अप्रैल तक घोषित करने को कहा था। अब फर्म ने सभी परिणामों के लिए 30 अप्रैल तक का समय मांगा है। जानकारी कुलसचिव को दे दी है।
 
 
 
 
डॉ.आरकेएस सेंगर, परीक्षा नियंत्रक जीविवि।
 
ऐसा संभव नहीं, कार्रवाई करूंगी
 
फर्म को जल्द से जल्द परिणाम देने ही होंगे। सभी परिणामों के लिए 30अप्रैल तक समय देने का प्रश्न ही नहीं। पांचवे सेमेस्टर के परिणाम फर्म को जल्द से जल्द देने होंगे। यदि फर्म ऐसा नहीं करती तो निश्चित रूप से कार्रवाई करूंगी। अभी इंदौर में हूं, आते ही कंपनी से बात करूंगी।
 
प्रो.संगीता शुक्ला, कुलपति जीविवि।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...