ग्वालियर-
सम्यक समाज संघ (एस-3) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह बाैद्ध काे पुलिस ने शहर का माहाैल बिगाड़ने की साजिश करने पर गिरफ्तार कर लिया। वह एससी, एसटी वर्ग के लोगों को भड़काने वाले एसएमएस कर माहाैल बिगाड़ने की साजिश कर रहा था। इस तरह का एसएमएस जैसे ही पुलिस के पास पहुंचा तत्काल लाखन सिंह बौद्ध को गिरफ्तार कर लिया गया।
तनाव-सुरक्षा के बीच सामान्य रहे हालात, अब 14 अप्रैल पर निगाहें
बीते वर्ष 2 अप्रैल को अंचल के साथ-साथ शहर में हुए उपद्रव में दो लोगों की मौत की बरसी पर मंगलवार को भारी सुरक्षा इंतजाम के चलते हालात पूरी तरह सामान्य रहे। दलित संगठन एवं वाम दलों ने मृतकों को सार्वजनिक रूप से श्रद्धांजलि देने का ऐलान किया था। इसको लेकर तनाव की स्थिति जरूर थी, लेकिन पुलिस आैर प्रशासन की मुस्तैदी से कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई। थाटीपुर इलाका जहांं पिछले साल उपद्रव हुआ था, उसे काफी संवेदनशील मानते हुए वहां की दलित बस्तियों को हाईअलर्ट पर रखा गया। अब प्रशासन 14 अप्रैल को लेकर अलर्ट है
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal