ग्वालियर-
लोकसेवा केन्द्र डबरा के संचालक सुधीर सुरेका को लोक सेवा केन्द्र में अनियमितता तथा कार्य पर अनुपस्थित रहने के कारण कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। सुचना पत्र में 7 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत न करने पर एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर अनुराग चौधरी ने डबरा अनुविभागीय अधिकारी के प्रतिवेदन पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। डबरा अनुविभागीय अधिकारी द्वार प्रतिवेदन में बताया गया है कि लोक सेवा केन्द्र डबरा का दो बार निरीक्षण करने पर प्रभारी अनुपस्थित पाए गए। इसके साथ ही केन्द्र पर कई अनियमितताएं भी सामने आई हैं। संबंधित को समक्ष में बुलाकर भी जानकारी लेने पर संतोषप्रद जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।
4 प्रकरणों में जिला बदर एवं 3 में बॉण्ड ओवर की कार्रवाई
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 4 प्रकरणों में जिला बदर एवं 3 प्रकरणों में बॉण्ड ओवर की कार्रवाई की गई है। जिनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है उनमें दोलत सिंह पुत्र रामवरन सिंह निवासी गुढ़ी पहाड़िया गुढ़ी गुढ़ा का नाका थाना कम्पू, अन्नी उर्फ अनिल पुत्र भैयालाल वाल्मीक निवासी हरिजन बस्ती गोल पहाड़िया थाना जनकगंज, बल्लू उर्फ धर्मेन्द्र राणा पुत्र भंवर सिंह राणा निवासी बंशीपुरा थाना मुरार एवं धर्मेन्द्र मिर्धा पुत्र पूरन रामवीर उर्फ रामू जाट निवासी जड़ेरूआ पिंटो पार्क थाना गोले का मंदिर शामिल हैं। इन सभी को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है। इसके साथ ही टप्पू उर्फ वीरेन्द्र पुत्र रामवीर उर्फ रामू जाट निवासी गदाईपुरा थाना हजीरा, जितेन्द्र सिंह पुत्र बुद्घ सिंह सिकरवार निवासी चौहान क्रेन के पीछे इन्द्रनगर चमड़ा मिल थाना पड़ाव एवं राजू पुत्र छोटे खां निवासी गुप्तापुरा डबरा थाना डबरा को एक लाख रूपए की प्रतिभूति सहित बंधपत्र तथा एक वर्ष की अवधि तक प्रत्येक माह की 01 एवं 15 तारीख को थाना हाजिरी के आदेश जारी किए गए हैं। इनके खिलाफ बॉण्ड ओवर की कार्रवाई की गई है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal