Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पचखोरा हाउसिंग बोर्ड में सीवरेज लाइन कार्य संविदाकार द्वारा गुणवत्ता विहीन कार्य जारी।।।

रहवासियों के शिकायत पर नपानि प्रशासन का टूटा नींद पहुँचा अमला

चेम्बर को तोड़कर फिर से बनाने का दिया निर्देश

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम की लापरवाही और संविदाकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी- पचखोरा, बैढन में सीवरेज पाइप लाइन का कार्य नापनि सिंगरौली द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है ।

दिसंबर और जनवरी में कॉलोनी में सीवरेज पाइप लाइन डाली गयी और एक उचित दूरी पर मेन होल बनाने के लिए पाइप को बीच में से काट कर छोड़ दिया गया और अब मार्च में 28 -29 तारीख से कार्य पुनः चालू हुआ तब ठेकेदार द्वारा पुराने कटे हुए पाइप की जगह छोड़कर बिल्कुल उसके समीप दूसरी जगह खुदाई कर उस पाइप को पुनः काटा गया और वहां पर मेन होल स्थापित किया गया यह ठेकेदार की लापरवाही भविष्य में कॉलोनी वासियों के लिए परेशानी का बड़ा सबब बन रहा है ।

जो मेन होल ठेकेदार द्वारा बनाया गया है वह तो जैसे लग रहा है मुआवजा लेने के लिए बनाया गया है ना कोई मापदंड और ना ही क्वालिटी की कोई विश्वसनीयता है।

इसके बाद सभी कॉलोनी वासियों और हाउसिंग बोर्ड सोसायटी के पदाधिकारियों से अनुरोध है कि इसको संज्ञान में लिया जाये एवं मार्गदर्शन भी दिया जाये कि किस उचित फोरम पर मैं इस वीडियो को एवं कॉलोनी के और भी लोगों द्वारा भेजे गए फोटो के साथ अपनी शिकायत दर्ज करा सकूं ।

*शिकायत के बाद नपानि सिंगरौली प्रशासन का टूटा नींद*

वही आज दिनाँक 01/04/2019 को हाउसिंग बोर्ड वेलफेयर सोसायटी के रहवासियों द्वारा शिकायत के बाद नगर पालिम निगम सिंगरौली की नींद टूटी है और आज हाउसिंग बोर्ड में बन रहे कार्यों की समीक्षा एसडीओ- आर.के. जैन द्वारा कार्य स्थल पर जाकर चेम्बर का कार्य गलत करते पाया गया ।

*जिसमें निर्देश जारी किया गया कि पूरे चेम्बरो को तोड़कर नया एवं गुणवत्ता युक्त चेंबर बनाया जाये एवं ठेकेदार द्वारा एवं नगर पालिक निगम अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया 10 से 15 दिन के अंदर सड़क और पाइप लाइन दोनों कार्य गुडवत्तापूर्ण हो जायेगा और मौके पर नापनि के अधिकारी कर्मचारी और रहवासी मौजूद रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...