ग्वालियर।
दिल्ली-कोलकाता के बीच मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर के रोमांचक मुकाबले पर 6.5 लाख रुपए का दाव लगा था। सटोरिए ज्यादा से ज्यादा बुकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस पहुंची और छापामार कार्रवाई कर 6 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से डायरी में 6.5 लाख का हिसाब, 40 हजार रुपए नकद, 6 मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने सट्टा शनिवार रात 12 बजे माधव प्लाजा की पार्किंग से पकड़ा है। सभी पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
साढ़े छह लाख रुपए का लगा था दांव
– 40 हजार नकद, 6 मोबाइल भी बरामद
– माधव प्लाजा की पार्किंग में बैठे थे सटोरिए
रात को कोलकाता और दिल्ली के बीच आईपीएल क्रिकेट मैच चल रहा था। रात 12 बजे दोनों के बीच मैच टाई हुआ। इसके बाद सुपर ओवर फेंका जाना था। जिसमें दोनों टीम को एक-एक ओवर करना था और ज्यादा रन वाली टीम जीतनी थी। इसी बीच कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली कि माधव प्लाजा की पार्किंग में 6 से 7 युवक बैठे हैं। जो मोबाइल पर ऑन लाइन सट्टा बुक कर रहे हैं। वह इस सुपर ओवर के रोमांच को भुनाने में लगे हैं। यह सूचना मिलते ही टीआई अजय चानना के नेतृत्व में एसआई दिव्या तिवारी, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र जाट, शैलेन्द्र सिंह चौहान की टीम ने दबिश देकर पार्किंग में छिपकर बैठे 6 युवकों को पकड़ लिया।
यह सटोरिए पकड़े गए
– कोतवाली पुलिस ने माधव प्लाजा की पार्किंग से अनूप सिंह उर्फ नारायण सिंह चौहान को निवासी बिलौआ सहित बृजेश सिंह, अभिषेक राजपूत, गजेन्द्र परमार, विवेक सिकरवार निवासी मुरैना मीत पटेल पुत्र प्रवीण भाई पटेल निवासी बापू नगर हीरा नगर अहमदाबाद गुजरात को पकड़ा है। इनके पास से 6 मोबाइल, 40 हजार रुपए नकद, डायरी जिसमें सुपर ओवर पर 6.5 लाख रुपए का हिसाब था। गिरोह का मास्टर माइंड अनूप उर्फ नारायण किरार है। जो पहले भी पकड़ा जा चुका है। अभी हाल ही में विश्वविद्यालय के गोविंदपुरी से पुलिस ने एक सट्टा पकड़ा था।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal