ग्वालियर-देश को लूटने वाले बचने नहीं चाहिए और मैं इस काम को करके रहूंगा।वर्ष 2014 में जो कहा था, वो आज भी कहता हूं। जिन्होंने देश को लूटा है, उनको पाई-पाई लौटानी ही होगी।
यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के देशव्यापी आयोजन ‘मैं भी चौकीदार में ग्वालियर की शकुंतला परिहार के सवाल के जवाब में कही। ग्वालियर व्यापार मेला परिसर स्थित फेसिलिटेशन सेंटर में आयोजित प्रबुद्धजनों से सीधे संवाद कार्यक्रम में पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कही।
आयोजन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व मंत्री माया सिंह, विधायक भारत सिंह कुशवाह, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, सतीश सिंह सिकरवार, जय सिंह कुशवाह, अभय चौधरी सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
यह किया था सवाल
‘मैं भी चौकीदारकार्यक्रम में ग्वालियर को तीसरे नंबर पर ही सवाल का अवसर मिला। ग्वालियर से नमो एप से जुड़ी निजी स्कूल संचालक व शिक्षिका शकुंतला परिहार को सवाल पूछने के लिए चुना गया था। उन्होंने कहा कि देशवासी इस बात से संतुष्ट हैं कि आज भ्रष्टाचारी जेल पहुंचाए जा रहे हैं। आप इस दिशा में और कितना कड़ा निर्णय लेंगे?
जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से उनकी मुहिम जारी है। भ्रष्टाचारियों के विस्र्द्ध कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि ‘अफसर वही थे, अब धीरे-धीरे रिटायर हो रहे हैं, कागज हाथ लग रहे हैं। हम उन्हें जेल के दरवाजे तक तो ले गए हैं, लेकिन अंदर पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।
भ्रष्टाचारी भारतीय जेल के हालात की दुहाई दे रहे हैं
किसी भी भ्रष्टाचारी का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले विदेशी अदालतों में भारतीय जेल की हालात की दुहाई दे रहे हैं। अब उन्हें कौन बताए कि भारत की इन जेलों में महात्मा गांधी जैसे व्यक्तित्व रहे हैं। हम उन्हें कोई और बेहतर व्यवस्था वाली जेल तो देने वाले नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। रविवार को व्यापार मेले में आयोजित मैं भी चौकीदार संवाद कार्यक्रम में शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि यदि किसानों का कर्ज 10 दिन में माफ नहीं हुआ तो वह सीएम को बदल देंगे। आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने हुए 100 दिन हो चुके हैं। राहुल गांधी के वादों और दावों की बात करें तो प्रदेश में अब तक 10 सीएम बदल जाते।
उन्होंने सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने भाजपा शासनकाल यहां तक की केन्द्र की योजनाओं पर परोक्ष रूप से रोक लगा रखी है। कर्जमाफी के वादे को तो निभाया नहीं, उल्टे केन्द्र सरकार की योजना से प्रदेश के किसानों को लाभान्वित होने से रोकने के लिए किसानों के खाता नंबर तक नहीं दिए।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने 1971 में गरीबी हटाओ का नारा दिया, राजीव गांधी ने भी वही कहा, अब राहुल गांधी कह रहे हैं? लेकिन क्या कांग्रेस कभी गरीबी हटा सकी।
200 रुपए से ज्यादा का बिल मत देना
भाजपा प्रदेश सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई संबल योजना का हवाला देते हुए उन्होंने लोगों से कहा कि यदि हितग्राहियों को 200 रुपए से ज्यादा का बिल दें और बिल जमा न करने पर बिजली काटी जाए तो लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उनके घरों के बिजली कनेक्शन फिर से जोड़ देंगे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal