ग्वालियर | ऑटो और टेंपो में भड़कीले औरअश्लील गाने बजने से परेशान महिलाओं की शिकायत पर आरटीओ एमपी सिंह ने सभीऑटोटेंपाे ड्राइवराें से कहा है कि वे 31 मार्च तक म्यूजिक सिस्टम हटा लें। इसके बाद इन्हें जब्त किया जाएगा। चेकिंग के दाैरान किसी ऑटो या टेंपो में म्यूजिक सिस्टम लगा मिला तो ड्राइवर का लाइसेंस व वाहन का परमिट निरस्त किया जाएगा। बकाैल आरटीओपिछले एक माह से महिलाओ की शिकायत मिल रहीं थीं कि जब वह ऑटो या टेंपो में बैठतीं हैं तो ड्राइवर अश्लील गाने बजाने लगते हैं। इससे उन्हें शर्मिंदगी हाेती है। शहर में 10 हजार से अधिक ऑटो व टेंपो चल रहे हैं। अधिकांश में म्यूजिक सिस्टम लगा है। इससे ध्वनि प्रदूषण फैलने के साथ महिलाओं को दिक्कत हाेती है। इसलिए निर्देश जारी कर कहा है कि ऑटो/ टेंपो में बिना अनुमति म्यूजिक सिस्टम लगाया जाना प्रतिबंधित है। एेसा करना केंद्रीय मोटरयान नियम 1989 के नियम 21 के अंतर्गत अपराध है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal