Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जलती होली को लांघकर स्टंट कर रहा था, हालत गंभीर

ग्वालियर-होलिका दहन पर जलती होली को लांघकर एक युवक स्टंट कर रहा था। तभी उसका पैर कंडे में उलझा और वह जलती होली में ही गिर पड़ा। इससे उसके कपड़ो में आग लग गई। किसी तरह आसपास मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया और उसे तुरंत अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना लक्ष्मण तलैया की है।
लक्ष्मण तलैया पर रहने वाले लोग सामूहिक होलिका दहन करते हैं।शाम को वहां रहने वाले लोगों ने करीब 5 फीट ऊंची होली सजाई। रात 9.30 बजे लोगों ने पूजन करने के बाद होलिका दहन किया। रात करीब 10 बजे होलिका दहन करने के बाद जब लोग अपने घर चले गए तो वहां माेहल्ले के कुछ युवक इकट्ठे हो गए। उन्हाेंने होलिका को लांघकर स्टंट करने की शर्त लगाई। लक्ष्मण तलैया पर ही रामकिशन प्रजापति रहता है। वह चाट का ठेला लगाता है। उसका 25 साल का बेटा जितेंद्र प्रजापति भी स्टंट करने पहुंच गया। सबसे पहले उसी ने होली को लांघने की बात कही। वह भागता हुआ आया और होली को लांघने के लिए कूदा। जैसे ही कूदा तो होली की ऊंचाई अधिक होने की वजह से उसका पैर कंडे में उलझ गया। कंडे मेें पैर उलझा तो वह जलती होली के बीच में जा गिरा।
चंद सेकंड में उसके पूरे शरीर ने आग पकड़ ली। वहां मौजूद लोग चीख सुनकर दौड़े और तुरंत पानी फेंका। करीब 15 मिनट में आग बुझा पाए। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर दौड़े। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। क्योंकि उसका करीब 60 प्रतिशत शरीर जल गया है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...