ग्वालियर- पाताल कोट एक्सप्रेस के जनरल काेच में मथुरा से ग्वालियर आ रही महिला के साथ एक युवक बलवीर जाटव निवासी डबरा ने छेड़छाड़ कर दी। युवक ने महिला का हाथ पकड़ लिया अाैर उसे ढाई घंटे तक परेशान करता रहा। विराेध करने पर वह महिला के बच्चे को ट्रेन से फेंकने की धमकी देने लगा।

आरोपी नशे में था। युवक के साथ कुछ और लोग थे। महिला ने अपने भाई को फोन कर मामले की जानकारी दी। ट्रेन ग्वालियर पहुंचने पर भाई परिजन काे लेकर आरपीएफ अाैर जीअारपी के साथ प्लेटफार्म पर पहुंच गया, अाराेपी ने भागने की कोशिश की। लेकिन आरोपी को पकड़ लिया गया। जीआरपी ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।
मथुरा क्रॉस होते ही आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया : महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ सफर कर रही थी। अाराेपी बलवीर जाटव दिल्ली से आ रहा था। ट्रेन जैसे ही मथुरा से निकली, युवक ने महिला को परेशान करना शुरू कर दिया। महिला का कहना था कि इस दौरान उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी और कहा कि बच्चों को ट्रेन के नीचे फेंक दूंगा। इससे वह डर गई। युवक के साथ कुछ और लोग थे, जिन्होंने आरोपी का समर्थन किया, जिसके चलते महिला का पति भी ज्यादा विरोध नहीं कर पाया। शाम 6 बजे ट्रेन के ग्वालियर स्टेशन पहुंची।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal