ग्वालियर-महिला बाल विकास विभाग में नौकरी लगवाने के नाम आठ लोगों के साथ ठगी का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने फरियादियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। ठगी करने वाले आरोपी सिटी सेंटर के रहने वाले हैं।
सिटी सेंटर का रहने वाला अरविंद धाकड़ महिला बाल विकास विभाग में काम करता है। उसने भिंड के रहने वाले रामनरेश चकवा को नौकरी लगवाने का झांसा दिया। झांसा देकर उसने 80 हजार रुपए ले लिए। भिंड के रहने वाले कुछ और लोगों से भी ठगी की। किसी से 80 हजार तो किसी से 1 लाख रुपए की ठगी की। जब इन लोगों की नौकरी नहीं लगी तो उसे ढूंढा। वह घर से गायब मिला। इसके बाद एसपी से शिकायत की। एसपी ने शिकायती आवेदन जांच के लिए यूनिवर्सिटी थाने में दिया। यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
————————————————————————————————————
साझेदारी में खोली दुकान फिर रुपए लेकर भागा:
चेतकपुरी के रहने वाले प्रवीण त्रिपाठी ने विनय नगर के रहने वाले दीपक सचदेवा के साथ साझेदारी में टायर की दुकान खोली थी। कुछ दिनों बाद प्रवीण त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया, जिससे वह व्यापार पर ध्यान नहीं दे पाया। इसी दौरान उसने उनका रुपया हड़प लिया। दुकान कर भाग गया। उनकी शिकायत पर बहोड़ापुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal