ग्वालियर-
चीनौर थाने में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबद्ध कृषि साख सहकारी समिति बनवार के प्रबंधक बालकृष्ण चौबे के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया गया है। बालकृष्ण चौबे ने समिति पर ऐसे लोगों को कर्जदार बना दिया, जो 25 साल से ग्वालियर शहर में रह रहे थे और खेती से कोई वास्ता नहीं था। जब जय किसान ऋणमाफी की सूची चस्पा हुई तो उनके नाम लिस्ट में थे।
बनवार निवासी वरुणदेव शर्मा का पूरा परिवार शहर में रहता है। बनवार पंचायत पर ऋणमाफी की लिस्ट चस्पा की गई तो उनके परिवार के नाम भी थे, जिसे देखकर वह अचंभित हो गए । इसकी शिकायत बैंक व प्रशासन से की थी। इसके अलावा उन्होंने बैंक से भी ऋण खाते की जानकारी निकाली। ऋण का पैसा निकालने के लिए जो फार्म भरा गया था, उस पर फर्जी हस्ताक्षर थे। ऋण एक बार भरा भी गया था, उसके बाद फिर से निकाला गया। 14 जून 2014 के बीच ऋण निकाला गया। इसकी जिला प्रशासन से शिकायत की थी और गुलाबी फार्म पर भी आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 25 साल से परिवार शहर में रह रहा है। एक भाई गांव में रहते हैं वह खाद व बीज लेते हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में पूरा ऋण अदा कर दिया था। ऋण के लिए जो खसरे पेश किए थे, उसमें सभी भाइयों के नाम थे। खसरे से नाम देखकर बालकृष्ण चौबे ने फर्जी तरीके से ऋण निकाला है। शिकायत सही पाई गई और बालकृष्ण चौबे के खिलाफ चीनौर थाने में गबन का केस दर्ज किया गया।
बालकृष्ण पर दूसरा केस
-बालकृष्ण चौबे के खिलाफ दूसरा केस दर्ज किया गया है। इससे पहले एक और केस दर्ज किया गया था। चौबे ने किसानों के नाम फर्जी ऋण निकालकर किसानों को कर्जदार बनाया था। बनवार की साख सहकारी समिति पर सबसे ज्यादा शिकायतें थीं।
– पुलिस ने आरोपी पर एक ही धारा के तहत केस दर्ज किया गया है, दूसरे धाराएं नहीं लगाई हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal