Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पुलिस कब्जे में आए कट्टाधारी युवक को छुड़ाने के लिए हमला

ग्वालियर-
मुरैना . निरार पुलिस के कब्जे में आए कट्टाधारी युवक को छुड़ाने के लिए मोटियापुरा के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी रामशरण शर्मा अौर सिपाही रामदास को घायल करने के बाद हमलावर बदमाश को ले गए। पुलिस वाहन के कांच भी फोड़ दिए। पुलिस ने दर्जनभर लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक निरार थाना प्रभारी रामशरण शर्मा, सिपाही धीरेंद्र शर्मा, सौरभ शर्मा व रवि जाटव और ड्राइवर रामदास को साथ लेकर वाहन चेकिंग करने पास के इलाके में गए थे। पुलिस को रेत से भरा एक ट्रैक्टर-ट्राॅली अाता दिखाई दिया तो थाना प्रभारी ने उसे रोकने और ट्रैक्टर के साथ चल रहे चार-पांच युवकों की चेक करने का प्रयास किया। रेत कारोबारी युवकों ने भागने का प्रयास किया लेकिन एक युवक जस्सो गुर्जर को पुलिस ने दबोच लिया।
पुलिस का कहना है कि जस्सो के पास कट्टा था। पुलिस जस्सो को वाहन में बैठाकर निरार ला रही थी, इसी दौरान बामौर गांव के पास बाइकों पर सवार 10 से 12 लोगों ने पुलिस को रास्ते में घेरकर हमला बोल दिया। सुबह 6 बजे पुलिस फोर्स ने मोटियापुरा गांव में आरोपियों को दबोचने दबिश दी लेकिन सभी आरोपियों के घर खाली मिले। एसपी डाॅ. असित यादव का कहना है कि निरार पुलिस पर मोटियापुरा के लोगों ने हमला किया है। थाना प्रभारी समेत एक सिपाही को चोट आई है। घटना क्यों हुई, पुलिस समेत आरोपियों का क्या रोल रहा, हम इसकी एएसपी से जांच करा रहे हैं।
00000000000000000000000000000
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...