ग्वालियर-
ग्वालियर से आगरा की तरफ जा रही मालगाड़ी बानमौर और सांक के बीच दुर्घटना का शिकार होते होते बच गई। क्योंकि यहां पर कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के पिलर रख दिए थे। मालगाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी, इसलिए वह इस पिलर को तोड़ते हुए निकल गई। चालक ने इसकी जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल भी की है।
रात को ग्वालियर से आगरा के लिए एक मालगाड़ी रवाना हुई। ट्रेन की रफ्तार काफी तेज थी। बानमौर सांक के बीच किसी ने ट्रैक पर पड़े सीमेंट के पिलर को पटरियों पर रख दिया। मालगाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी, इसलिए जब पिलर से टकराई तो वह चकनाचूर होकर बिखर गया। इससे कोई हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन ट्रेन में झटका जरूर महसूस हुआ। चालक ने तत्काल घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर सीमेंट का पिलर रखने वाले असामाजिक तत्वों को तलाश किया, मगर कोई हाथ नहीं लगा।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal