Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कुख्यात इनामी अपराधी भीमा यादव ,यूपी के गैंगस्टर अजय जडेजा उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार, पुलिस पार्टी पर हमला कर हुआ था फरार

ग्वालियर- पुलिस पार्टी पर हमला कर फरार हुए कुख्यात बदमाश भीमा यादव को उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद से पकड़ लिया गया है। भीमा पर 50 हजार रुपए का इनाम था। वह रेत माफिया है। पुलिस ने 30 हजार रुपए के इनामी उसके भाई देवेंद्र यादव को भी पकड़ा है।

पुलिस ने इस घटना के बाद भीमा पर 50 हजार और उसके भाई देवेंद्र यादव पर 30 हजार इनाम घोषित किया था। पुलिस ने इन दोनों अपराधी भाईयों को मक्खनपुर फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश से पकड़ा। ये दोनों भाई मक्खनपुर में पहचान छिपाकर ईंट के भट्टों में काम कर रहे थे। लेकिन पुलिस को मुखबिर से इनके यहां छिपने की सूचना मिली। जिसके बाद दो को गिरफ्तार किया गया।

30 हजार के इनामी भीमा उर्फ भीकम यादव के साथ पुलिस ने यूपी के गैंगस्टर अजय जडेजा व उसके साथी जीतू पाल को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आईजी राजाबाबू ने दावा किया है कि होमगार्ड सैनिक की हत्या के आरोपी भीमा यादव उर्फ भीकम को पुलिस कस्टडी से भगाने के लिए योजना उसके रिश्तेदार अवनीश यादव, भाई देवेंद्र फौजी के साथ ही 50 हजार के इनामी अजय उर्फ जनक यादव ने ही बनाई थी।
एसपी नवनीत भसीन ने कहा कि भीमा को छुड़ाने के लिए पुलिस पार्टी हमला करने वालों में भी अजय शामिल था। अजय जडेजा का नाम पहली बार भीमा को भगाने में आया है। भीमा और उसके साथियों ने बताया कि लूटी गई एक इंसास वह गाड़ी फंसने के बाद मौके पर फेंक गये थे। एक अपने साथ ले गये थे।
भिंड निवासी भीमा उर्फ भीकम यादव भिंड का रेत माफिया है। भीमा ने अपने ही पड़ोसी होमगार्ड सैनिक राजेंद्र यादव की हत्या कर दी थी। भीमा ने एसपी नवनीत भसीन के सामने सरेंडर किया था। उस समय नवनीत भसीन भिंड एसपी थे। हत्या के मामले में गवाहों को खरीदने का इसने प्रयास किया था। लेकिन गवाहों ने पैसा लेने के बाद भी बयान नही बदले। भीमा को हत्या के मामले में सजा पड़ना तय माना जा रहा था। भिंड जेल में इसकी आपराधिक गतिविधियों से तंग आकर भीमा को भोपाल जेल में शिफ्ट किया था। भीमा की राजनेताओं से मजबूत पकड़ थी। हत्या के आरोप से बचने की कोई सूरत नजर नही आने पर उसके भाई देवेंद्र फौजी व नजदीकी रिश्तेदार (साले) अवनीश प्रधान ने उसे पुलिस कस्टडी से भागने की योजना गैंगस्टर अजय जडेजा के माध्यम से बनाई। पहले इनकी योजना किसी तरह से भीमा को पेशी पर ले जाने वाली टीम को बोलेरो इस्तेमाल करने के लिए मनाना था। ताकि झांसी के पास भीमा को पुलिस कस्टडी से छुड़ाया जा सके। लेकिन पुलिस के इंकार करने पर उसी ट्रेन से बैठकर यह लोग ग्वालियर आ गये। उसके बाद भिंड से लौटते समय यह लोग अपनी योजना में सफल हो गये।
इंसास को फेंक गये थे 
शुरुआती में पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि लूटी गई दोनों इंसासों में एक अवनीश का ड्राइवर ले गया। दूसरी रायफल गाड़ी फंस जाने के कारण वहीं फेंक गये थे। हालांकि पुलिस को इनकी बात पर भरोसा नहीं है। पुलिस जहां गाड़ी मिली थी, उसके आसपास रहने वाले शातिर बदमाशों को चिन्हित कर जांच कर रही है। क्योंकि इंसास रायफल को पचान आम आदमी के बूते की बात तो है नही।
पूछताछ के लिए पांच टीमें बनाईं
एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि गैंगस्टर अजय जडेजा व उसके साथी जीतू से पूछताछ के लिए यूपी एसटीएफ आ गई है। इसके अलावा जहां-जहां इसका नेटवर्क था। उन राज्यों को इसके पकड़े जाने की सूचना दे दी है। स्थानीय स्तर पर पूछताछ के लिए पांच अलग-अलग टीमें बनाईं गईं हैं। जो कि रात में कई चरणों में पूछताछ करेगीं। इसके बाद इन टीमों की ज्वॉइंट बैठक कर पूछताछ में सामने आईं जानकारी को सांझा कर फिर से पूछताछ की जाएगी। इनसे अलग-अलग हिस्सों में हुईं अनसुलझी वारदातों का खुलासा हो सकता है।
आप तो सवाल करो मैं उत्तर दूंग-पूछताछ के दौरान गैंगस्टर
गैंगस्टर अजय उर्फ जनक यादव काफी शातिर है। पूछताछ के दौरान बेहिचक सवालों का जवाब दे रहा है। उसका कहना है कि आप तो सवाल बस करो, मैं जवाब दूंगा। क्योंकि उसे मालूम है कि अभी उसके अपराधों का डाटा ग्वालियर क्राइम ब्रांच के पास नहीं है।
5 दिन पहले मुंबई में होने की सूचना मिली थ
एटीएम व क्राइम ब्रांच को पता चला था कि भीमा अपने भाई व रिश्तेदार के साथ कानपूर व फरीदाबाद में फरारी काट रहा है। टीम के शिकंजा कसने पर वे मुंबई चले गये। क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई इसे तलाशने के लिए गई थी। यहीं से पुलिस को भीमा व उसके साथियों के संबंध में सटीक क्लू मिला और पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लग गई।
बड़ा सवाल- क्यों नहीं चली एक भी गोली
50 हजार का इनामी अजय जडेजा उर्फ जनक यादव आसानी से बगैर गोली चलाए पुलिस के हाथ कैसे आ गया। इस गिरफ्तारी को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
सिख के बेश में घूमते थे
पुलिस की नजरों से बचने के लिए बदमाश सरदारों का बेश बनाकर घूमते थे। इनकी गाड़ियों से हथियारों के अलावा पगड़ी,दाढ़ी-मूंछ मिली हैं। गाड़ी से हरियाणा व दिल्ली की नंबर प्लेट भी मिली हैं।
अजय जडेजा गैंग का नेटवर्क
50 हजार का इनामी अजय सीपरी बाजार झांसी व जीतू पुत्र सुरेश पाल निवासी चिरगांव झांसी का रहने वाला है। झांसी पुलिस का दवाब बढ़ने पर अजय मेरठ में शिफ्ट हो गया। 45 साल के अजय का नोयडा, ऐटा, मेनपुरी, फिरोजाबाद तथा हरियाणा में मजबूत नेटवर्क है।
दो सराफा कारोबारियों को अपहरण कर मांगे थे 30 करोड़
अजय के खिलाफ पहला अपराध झांसी जिले के सीपरी बाजार थाने में 1995 में घर में घुसकर मारपीट करने का दर्ज हुआ था। इसके बाद अब तक इसके खिलाफ कुल 31 मामले दर्ज होना क्राइम ब्रांच को पता चला है। इनमें हत्या के पांच, हत्या के प्रयास, अपहरण, गैंगस्टर के मामले हैं। गैंग ने 2017 में दो सराफा कारोबारियों का अपहरण किया था। 30 करोड़ की फिरौती मांगी थी। 25 करोड़ में डील हुई थी। फिरौती की रकम हवाले जरिये दुबई भेजने के लिए कहा था। दिल्ली पुलिस ने इसके साथी जितेंद्र को पकड़कर बगैर फिरौती मुक्त कराया था।
जीतू पाल- अजय का साथी 2011 से अपराध की दुनिया में है। पहला अपराध चिरगांव थाने में दर्ज हुआ था। इसके खिलाफ अब तक 11 अपराध दर्ज हैं।
-भीमा यादव- मूल रूप से रेत माफिया है। हत्या के दो मामलों सहित 19 अपराध दर्ज हैं।
-अवनीश यादव- आवाजपुर थाना किसनी जिला मैनपुरी निवासी अवनीश यादव पुत्र श्याम सिंह भीमा का रिश्तेदार है। राजनीति पकड़ अच्छी है। हत्या का एक, हत्या के प्रयास के आधा दर्जन समेत कुल 13 मामले दर्ज हैं।
देवेंद्र फौजी- भीमा का बड़ा भाई है व फौजी है। इसके खिलाफ भिंड जिले में कुल तीन अपराध दर्ज हैं।
मोबाइल नही रखते थे- पुलिस से बचने के लिए यह बदमाश अपने साथ मोबाइल नहीं रखते थे। घरवालों से रिक्शे वाले का मोबाइल मांगकर बात करते थे।
इनकी रही सराहनी भूमिका
गैंग को पकड़ने में क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी विनोद छाबई, एसआई मनोज परमार, सजंय जादौन, एएसआई सत्यवीर सिंह, प्रधान आरक्षक राजीव सोलंकी, आरक्षक अनिल राजावत, नरवीर राणा, भगवती सोलंकी, आशीष शर्मा, आकाश तोमर, रामवीर, राम तोमर, शैलेंद्र गुर्जर, उदय गुर्जर, व गौरव आर्य की सराहनीय भूमिका रही।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...