ग्वालियर-
नगर रक्षा समिति के सदस्यों की पुलिस कंट्रोल रूम में एएसपी (पूर्व) अभिजीत रंजन ने बैठक ली। पीएचक्यू से आए दिशा-निर्देशों के बाद एएसपी ने समिति के पुनर्गठन करने और नए सदस्यों को जोड़ने के निर्देश दिए। पुनर्गठन में अनुसूचित जाति, जनजाति व अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को जोड़ने के निर्देश दिए। एएसपी ने समिति के सदस्यों से अनुरोध किया कि होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारियों के साथ समन्वय के साथ काम करें।


एएसपी अभिजीत रंजन ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बताया कि होली के बाद लोकभसा चुनाव होने हैं। समिति के सदस्यों को पुलिस के आंख-कान बनकर काम करना चाहिए। समिति के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों के लोगों के संपर्क में रहें। ताकि लोग निर्भिक होकर उन्हें अपनी सूचनाएं पुलिस अधिकारियों तक सीधे समिति के सदस्यों के माध्यम से पहुंचा सके। समिति के सदस्यों ने अपनी समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक में एएसपी सुरेंद्र सिंह गौर के अलावा डॉ राजकुमार दत्ता, विनय जैन, संतोष, जय सिंह सेंगर काफी संख्या में मौजूद थे।

loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal