Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सगाई तोड़ दी युवती ने दहेज मांगने पर,तो युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी पर डाले अश्लील फोटो

ग्वालियर-
दतियारानीपुरा मोहल्ले में रहने वाली युवती द्वारा सगाई तोड़े जाने के बाद उसकी फर्जी फेसबुक आईडी शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में रहने वाले एक युवक ने बनाई और उस पर अश्लील फोटो डालकर शादी करने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने कोतवाली में आवेदन दिया। पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद आरोपी पर छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
दतियारानीपुरा मोहल्ले में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2014 में उसकी सगाई करैरा में कच्ची गली खंडेश्वरी मंदिर के पास रहने वाले गोधन उर्फ रमेश पुत्र बल्लू उर्फ हरीराम साहू के साथ हुई थी। सगाई के कुछ दिनों बाद गोधन के पिता ने शादी में साढ़े चार लाख रुपए की मांग की। जबकि युवती के पिता और गोधन के पिता के बीच दो लाख रुपए की शादी करना तय हुआ था। मांग ज्यादा बढ़ जाने पर युवती के पिता ने सगाई तोड़ दी। इसके बाद गोधन साहू ने युवती के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली और उस पर अश्लील फोटो अपलोड करने लगा।
 
 
परिचितों के माध्यम से युवती को इसकी जानकारी लगी। आरोपी इस बारे में पूछा तो उसने युवती से कहा कि अगर मुझसे शादी नहीं की तो मैं सोशल मीडिया पर तुम्हारी अश्लील फोटो डालकर बदनाम कर दूंगा। युवती के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया इस घटना से उनकी समाज में बदनामी हो रही है और वे मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। आवेदन पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...