ग्वालियर-सौतेले पिता ने अपनी 9 साल की बेटी के साथ दुष्कृत्य कर दिया। घटना उरवाई गेट कुशवाह मोहल्ला की है। घटना का पता उस समय चला जब बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां कमरे में पहुंची। घटना का खुलासा होते ही आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कृत्य पर मामला दर्ज कर लिया है।

बहोड़ापुर थानाक्षेत्र स्थित उरवाई गेट कुशवाह मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय महिला रहती है। 5 साल पहले महिला के पति का देहांत हो गया था, जिस पर परिजन ने उसकी दूसरी शादी करा दी। महिला की पहले पति से 9 साल की एक बेटी है। महिला अपने दूसरे पति के घर पर ही रहती है।
रात महिला की बेटी परी (परिवर्तित नाम) अपने पिता व दादा के पास सो रही थी, जबकि दूसरे कमरे में उसकी मां व अन्य परिजन थे। देर रात महिला उठी तो उसने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। कमरे में पहुंची तो परी रो रही थी, जबकि महिला को देखकर उसका पति बाहर की तरफ निलककर घर से भाग गय। बच्ची से पूछने पर उसने बताया कि पिता ने उसके साथ दुष्कृत्य किया है। इस पर महिला और बच्ची का दादा उसे लेकर बहोड़ापुर थाना पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal