ग्वालियर-नगर की कोटेश्वर कॉलोनी में रात करीब एक बजे घर के बाहर बैठे प्रॉपर्टी डीलर पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। इस दौरान उसे बचाने आया बड़ा भाई भी गोली लगने से घायल हो गया। बताया गया है कि बाइक से तीन हमलावर आए थे। गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस घटनास्थल सेखाली खोखे भी मिले हैं।
कोटेश्वर कॉलोनी निवासी पिंकी उर्फ विनोद (45) पुत्र रमेश राजपूत प्रॉपर्टी का काम करते हैं। उनका बड़ा भाई गजेन्द्र राजपूत मुरैना में व्यापारी हैं। रात करीब एक बजे विनोद घर के बाहर बैठे थे, तभी बाइक से तीन युवक आए और उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग की आवाज सुनकर अंदर से बड़ा भाई गजेन्द्र भी बाहर आ गया और उसे बचाने का प्रयास किया। विनोद के दो से तीन गोली लगी। एक गोली सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बड़े भाई गजेन्द्र के हाथ में गोली लगी। दोनों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल जेएएच ले जाया गया, जहां विनोद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक पड़ताल में हमलावरों की पहचान मोनू किरार, सेठी किरार और संजय किरार के रूप में की गई है।
प्लॉट व गवाही का था विवाद
मोनू किरार के किसी झगड़े में प्रॉपर्टी डीलर विनोद राजपूत गवाह बन गया था। जिसके लिए मोनू उस पर गवाही पलटने के लिए दबाव बना रहा था। बुधवार को भी इसी मामले को लेकर मोनू को थाने बुलाया था। जिससे वह नाराज हो गया। साथ ही प्रॉपर्टी को लेकर भी विवाद चल रहा था। रात में उसने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर विनोद पर हमला कर दिया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal