Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पुलिस कार्रवाई मेंशिवपुरी में सत्रह लाख रुपए से अधिक की अवैध शराब जब्त

ग्वालियर-
शिवपुरी पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई में अब तक लगभग 230 प्रकरण दर्ज कर 236 आरोपियों को गिरफ्तार करके 17 लाख रुपए से अधिक मूल्य की अवैध मदिरा जब्त की गई है। इस मामले में दो चार पहिया वाहन, तीन मोटर साइकिल, जिनकी कीमती 14 लाख 45 हजार रुपए के वाहन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने आज बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे जिले में देसी कच्ची अवैध शराब विक्रय करने वालों के विरुद्ध बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के विरुद्ध 15 फरवरी से अभियान चलाया गया है, जो 31 मार्च तक लगातार जारी रहेगा।पुलिस अधिकारी कमल मौर्य की भूमिका सराहनीय रही
जिले के सुभाषपुरा, सतनवाड़ा, अमोला, करेरा, रन्नोद, बैराड़, पोहरी, कोतवाली शिवपुरी, देहात थाना, फिजिकल कॉलेज थाना, बदरवास आदि क्षेत्रों में अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही लगातार सभी जगह जारी रहेगी।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...