HS-NEWS//मध्य प्रदेश//Singrauli//राजकुमार सिंह (RP SONI) :- जिले मे दिनांक 8 मार्च 2019 को चितरंगी सामुदायिक भवन मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अवसर मे मध्यान भोजन एवं रसोइया संघर्ष समिति “संयोजक उर्मिला” के नेतृत्व में 11 सूत्री मांग पूर्ति हेतु मुख्यमंत्री के नाम “संजय कु.जाट” नायव तहसीलदार के हाथो

ज्ञापन सौंपा गया जिसमे विद्यालयों में नियुक्त रसोइयों को चतुर्थ श्रेणी का दर्जा दिया जाए, कम से कम रसोइयों का 05 लाख का बीमा कराया जाए, मध्यान भोजन हेतु प्राप्त राशि कम है जिसे प्राथमिक ₹15 वा माध्यमिक ₹20 कीया जाए, रसोईयाओं को दिया जाने वाला ड्रेस सभी को दिया जाए, भोजन पकाने वली महिलाओं का भत्ता बढ़ा कर ₹ 8000 किया जाए, नियमित कर सरकारी कर्मचारियों की भांति शासकीय

सुविधा दिया जाए, कार्य उपथिती लेते हुये महीने के अंत में खंड शिक्षा कार्यालय में जमा कराया जाए, जिले में रसोइयों को वर्ष 2018 से आज दिनांक तक मानदेय नहीं दिया गया है मानदेय भुगतान कार्यवाही कराई जाए, महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा का प्रावधान होना चाहिए, सभी बसों में आरक्षित सीट चिन्हित कराई जाए जिन सीटों को महिला के बिन मांगे पुरुषों द्वारा खाली कर दिया जाए, सांझा चूल्हा की राशि समूह के खाते में जा रही है जो गलत है सहायिका का मानदेय सहायिका के खाते में भेजी जाय इत्यादि।

इतना ही नहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से “कामरेड उर्मिला” अखिल भारतीय क्रांतिकारी महिला संगठन राष्ट्रीय सचिव एवं समिति संयोजक द्वारा संबोधन उपरांत महिला दिवस एवं महिला अधिकारों के बारे में विस्तार से बात रखते हुए कहीं आज समाज सरकार दोनों के द्वारा हम महिलाओं के साथ में तरह तरह का शोषण चरम में है देश में नाबालिक 5 साल की बच्चियां सुरक्षित नहीं है आज महिलाओं का अपहरण बलात्कार हत्याओं का आए दिन इजाफा हो रहा है जिसे रोकने के लिए हम महिलाओं को घर से निकलना ही पड़ेगा। जिन के बाद वहीं मौजूद “राजकली सिंह संघर्ष समिति सचिव” अपनी भाषा में बोली विद्यालय में मध्यान भोजन पकाने वाली महिलाओं को शिक्षा विभाग द्वारा वर्षों का मानदेय भुगतान नहीं दिया गया जानकारी लेने पर विभाग के जिम्मेदारों द्वारा गोल मटोल जवाब देते हुए अपना पल्ला झाड़ते हैं जिसे ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुखिया को आज अवगत कराया जायेगा कार्यवाही ना होने पर संगठन ज्यादा समय बर्दाश्त ना करते हुए धरने पर जाएंगे जहां आशा (अध्यक्ष), प्रमिला, मनउआ ,फूल कुमारी, पानकली ,सीताकली सुनीता ,गीता, बुटाले ,गीता रामरती, राजमती ,अनीता जगेशिया, जागेश्वरी, शिवकली, सुकवरिया, ममता ,चंद्रकली ,लल्ली, रजरनिया, संतोषी, संजू, मुरारी, कलावती के साथ सैकड़ों से भी ज्यादा महिलाए मौजूद रहीं।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal